5 best tourist places in Karnataka: अगर 2024 में कर्नाटक घूमने का प्लान है

tourist places, पर्यटन स्थल, कर्नाटक, karnataka, 5 best tourist places, 5 best tourist places in Karnataka, Coorg, कूर्ग, Gokarna, गोकर्ण, Hampi, हम्पी, Jog falls, जोग फाल्स, Mysore, मैसूर, Mahabaleshwar Temple, महाबलेश्वर मंदिर, Shree Maha Ganapati Temple, श्री महागणपति मंदिर, Mallikarjuna Temple, मल्लिकार्जुन मंदिर, Omkareshwar Temple ,ओंकारेश्वर मंदिर, Shree Venkataramana Temple, श्री वेंकटरमण मंदिर, Sri Virupaksha Temple, श्री विरुपाक्ष मंदिर, Hippie Island, हिप्पी द्वीप, Mysore palace, मैसूर महल, Chamundeshwari Temple, चामुंडेश्वरी मंदिर, सुबह टाइम्स, subah times, subahtimes.com, Karnataka tour,

Subah Times
5-best-tourist-places-in-Karnataka
Karnataka Tourist Place
Karnataka Tourist Place

कर्नाटक (Karnataka ) दक्षिण भारत का एक खुबसूरत राज्य है जो समुद्र से सटा हुवा है, सभी जगह इसे ‘चंदन की भूमि’ के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कर्नाटक का चंदन दुनिया भर में प्रसिद्ध है और राष्ट्रिय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे बेचा जाता है।

यहां आपको प्राचीन मंदिरों, विश्व धरोहर स्थलों से लेकर 280 किमी की भव्य तटरेखा, हरे-भरे कॉफी बागान, वन्यजीव, राष्ट्रीय उद्यान, स्मारक, विरासत स्थल, तीर्थ स्थल और झरनों के साथ ही महानगरीय शहर बैंगलोर तक यहाँ आपको tourist places (पर्यटन स्थल) के रूप में सब कुछ देखने को मिलेगा जो और कहीं नहीं इतनी विविधता के साथ देखने को मिलता है और कर्नाटक (Karnataka ) की यही विविधता भरी विशेषता दूर-दूर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

अगर आप दछिण भारत घूमने  का प्लान बना रहे हैं तो कर्नाटक (Karnataka ) अवश्य घूमे यहाँ आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले समुद्र तटों और समृद्ध जैव विविधता से लेकर हरे-भरे पहाड़ों तक सबकुछ देखने को मिलेगा।  वैसे तो कर्नाटक (Karnataka ) में घूमने के बहुत स्थान है मगर यहाँ में  कर्नाटक में 5 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल (5 best tourist places in Karnataka) के बारे में बात करेंगे जो मुख्य tourist places (पर्यटन स्थल) है जिसको एक बार घूमना जरूर चाहिए।

कर्नाटक के 5 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल (5 best tourist places in Karnataka):

Coorg (कूर्ग)- प्राकृतिक सुंदरता के बीच पहाड़ी रिसॉर्ट्स:

Coorg Tourist Places
Coorg Tourist Places

कुर्ग (Coorg) एक खुबसूरत हिल स्टेशन है, यह भारत का स्कॉटलैंड और दछिण का कश्मीर के रूप में जाना जाता है। कूर्ग कोडागु के नाम से भी जाना जाता है, यह कर्नाटक (Karnataka ) के पश्चिमी घाट में स्थित है। पहाड़ी होने के कारण यहाँ बहुत अच्छे और बेहतरीन रिसॉर्ट्स।  बेंगलुरु से लगभग 264 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।  यहाँ वर्षा भरपूर मात्रा में होती है जिसके कारण यहाँ प्राकृतिक दृश्य बहुत ही मनमोहक और लुभावनी होती है।

कोडागु के पहाड़, हरे-भरे जंगल, चाय और कॉफी के बागान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करते हैं। इसके आसपास के जंगल बाघ, तेंदुए, हाथियों और कई अन्य वन्यजीव प्रजातियों का घर हैं। कावेरी नदी का उदगम स्‍थान कोडागु अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा हाइकिंग, क्रॉस कंट्री और ट्रेल्‍स के लिए भी मशहूर है। कुर्ग के लोकप्रिय पर्यटन स्थल (tourist places) जहाँ घूमना सार्थक है –

  • king’s seat (राजा की सीट)
  • Iruppu Falls (इरुप्पू झरना)
  • Neelkandi Falls (नीलकंडी झरना)
  • Modikeri Fort (मोदिकेरी किला)
  • Golden Temple (Namdroling Monastery) (स्वर्ण मंदिर (नामड्रोलिंग मठ)
  • Abbey Falls (एबी फॉल्स)
  • Tadiandamal Peak (ताडियनडामल पीक)
  • Omkareshwar Temple (ओंकारेश्वर मंदिर)
  • Brahmagiri Wildlife Sanctuary (ब्रह्मगिरि वन्‍यजीव अभयारण्‍य)
  • Bhagamandla (भगामंडला)

Gokarna (गोकर्ण)- पवित्र दर्शनीय स्थल श्री महाबलेश्वर मंदिर और अन्य प्रमुख रमणीय मंदिर

Gokarna Tourist Places
Gokarna Tourist Places

कर्नाटक (Karnataka ) का Gokarna (गोकर्ण) बेंगलुरु से 514 किमी दूर समुद्र तट पर स्थित है। गोकर्ण समुद्र तट से सटे एक मुख्य शहर है। अपने समुद्र तटों, प्राचीन मंदिरों और लुभावने प्राकृतिक दृश्यों की वजह से ये पर्यटन स्थल (tourist places) पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

गोकर्ण कई प्राचीन मंदिरों का घर है, जिनमें से कुछ कम से कम 1500 वर्ष पुराने हैं। यहाँ पर हिन्दुओं के सबसे पवित्र दर्शनीय स्थल है जहाँ भगवान शिव आत्मलिंग के रूप में श्री महाबलेश्वर मंदिर में स्थित हैं, इसके साथ ही यहाँ पर मुक्ति धाम  नाम का स्थल भी है जहाँ प्रत्येक साल हिन्दुओं का मृत्यु समारोह आयोजित किया जाता है। इसी कारण इस स्थान से हिन्दू धर्म के लोगों की गहरी आस्थाएं जुड़ी हैं।

इसके अलावा, यहाँ बहुत सुन्दर और महशुर बीच है जो पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र है जिसमे यहाँ जो प्रसिद्ध बीच हैं उनमे से कुडले बीच पश्चिम तट पर है और ओम बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच (फुल मून के नाम से भी जाना जाता है) और बेलेकन बीच दक्षिण तट पर स्थित है। एक तरह से गोकर्ण में आप धार्मिक स्थल का दर्शन करने के साथ साथ बीच और एडवेंचर का आनंद भी उठा सकते हैं।

यहां गोकर्ण में बीच के साथ- साथ हिन्दु मान्यता के अनुसार जो सबसे लोकप्रिय मंदिर हैं वे निम्न है जिसको घूमना  जरूर चाहिए :

  • Mahabaleshwar Temple ( महाबलेश्वर मंदिर)
  • Shree Maha Ganapati Temple (श्री महागणपति मंदिर)
  • Bhadrakali Temple (भद्रकाली मंदिर)
  • Tamra Gauri Temple (ताम्र गौरी मंदिर)
  • Mahalasa Temple (महलासा मंदिर)
  • Mallikarjuna Temple (मल्लिकार्जुन मंदिर)
  • Shree Venkataramana Temple (श्री वेंकटरमण मंदिर)
  • Shiva Cave Temple (शिव गुफा मंदिर)
  • Kotiteertha – Holy Pond (कोटितीर्थ – पवित्र तालाब)
  • Shree Pattevinayak Temple (श्री पट्टेविनायक मंदिर)
  • Shree Gopal Krishna Temple (श्री गोपाल कृष्ण मंदिर)
  • Shree Kalbhairav Temple (श्री कालभैरव मंदिर)

Hampi (हम्पी)- यूनेस्को धरोहर स्थल:

Hampi Tourist Places
Hampi Tourist Places

हम्पी (Hampi) भारत के दक्षिणी भाग कर्नाटक (Karnataka ) राज्य के मध्य भाग में स्थित है और यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यह बेंगलुरु से 353 किमी दूर हैऔर समुद्र तल से 467 मीटर ऊपर है। हम्पी शक्तिशाली मध्ययुगीन हिंदू विजयनगर साम्राज्य का  स्थल है जो अब खंडहरों में रूपांतरित हो चुकी है। हम्पी में पाई गई हिंदू शैली की वास्तुकला विजयनगर साम्राज्य के अपने अतीत के गौरवशाली गाथा और वैभव को व्यक्त करता है। यहाँ पर स्थित मंदिर, महल, बाजार, मंडप, अखंड मूर्तियां, स्मारक और खंभे सभी पर्यटन स्थल (tourist places) पर्यटकों को आकर्षित करती है।  तुंगभद्रा नदी हम्पी की मुख्य नदी है जो इसके सुंदरता में चार चाँद लगाती है।

हम्पी में घूमने के बहुत से स्थल हैं मगर जो मुख्य है नीचे दिए गए हुए है जिसको आपने नहीं घुमा तो हम्पी घूमना अधूरा माना जाएगा।

  • Sri Virupaksha Temple श्री विरुपाक्ष मंदिर
  • Archaeological Museum पुरातत्व संग्रहालय
  • Vijay Vitthala Temple विजय विट्ठल मंदिर
  • Hippie Island हिप्पी द्वीप
  • Matanga Hill मतंगा पहाड़ी
  • Lotus Mahal कमल महल
  • Hampi Bazaar हम्पी बाज़ार
  • Narasimha Temple नरसिम्हा मंदिर
  • Tungabhadra Dam तुंगभद्रा बांध
  • Sasivekalu Ganesha Temple ससिवेकालु गणेश मंदिर

पुरंदरा महोत्सव हम्पी के प्रसिद्ध वार्षिक त्योहार है, जो मध्यकालीन कवि-संगीतकार, पुरंदर की जयंती के अवसर पर विट्ठल मंदिर में जनवरी-फरवरी महीने के दौरान मनाया जाता है।

Jog falls (जोग फाल्स)- भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक:

Jog Falls
Jog Falls

पर्यटन स्थलों (tourist places) में महसूर जोग फॉल्स (Jog falls) शिमोगा जिले में स्थित है। यह कर्नाटक (Karnataka ) के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों (tourist places)  में से एक है। यह भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है, जो समुद्र तल से 253 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। मानसून के समय में यह बहुत ही सुन्दर प्रतीत होती है। इस जोग फॉल्स को गेरूसोप्पे फॉल्स, गेर्सोप्पा फॉल्स और जोगड़ा गुंडी के वैकल्पिक नामों से भी जाना जाता है।

जोग फॉल्स अरब सागर में शरावती नदी के मुहाने पर होनावर से 18 मील (29 किमी) ऊपर की ओर स्थित हैं। जैसे ही यह 830 फीट (253 मीटर) गहरी खाई में गिरती है, तो नदी चार झरनों में विभाजित हो जाती है जिन्हें चार विभिन्न नामों से जाना जाता है :

  • Raja, or Horseshoe (राजा या हॉर्सशू)
  • Roarer; Rocket (दहाड़नेवाला; रॉकेट)
  • Ranee (“Queen”) रानी (“क्वीन”)
  • La Dame Blanche (“The White Lady”) ला डेम ब्लैंच (“द व्हाइट लेडी”)

जोग फॉल्स यात्रा के लायक है।   यहाँ  न केवल इन झरनों का मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य है बल्कि यहाँ  तक ​​पहुंचने का रास्ता भी प्राकृतिक सुंदरता और आश्चर्य से भरा हुवा जो काफी मनमोहक और लुभावना है।

Mysore (मैसूर)- ‘महलों का शहर’:

Mysore
Mysore

महलों का शहरके नाम से महसूर Mysore (मैसूर) कर्नाटक (Karnataka ) के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और सभी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।  यहाँ पर आपको शानदार महलों के साथ बड़े बगीचों, झीलों और आकर्षक मंदिरों को देखने को मिलेगा।  यहाँ पर सभी जगह वास्तुशिल्प के नमूने देखने को मिलेगा।  मैसूर का अपना एक समृद्ध इतिहास है  और इसकी उतनी ही समृद्ध संस्कृति है जो लाखों पर्यटकों को इस गंतव्य तक खींचती है।

यहां पर पर्यटकों को घूमने के लिए मुख्य पर्यटक स्थल (tourist places) निम्न है जिसको अगर आपने नहीं घुमा तो मैसूर जाना अधूरा है :

  • Mysore palace – मैसूर महल
  • Tipu Sultan Summer Palace or Daria Daulat Bagh- टीपू सुल्तान समर पैलेस या दरिया दौलत बाग
  • Sri Chamarajendra Zoological Gardens- श्री चामराजेंद्र प्राणी उद्यान
  • Chennakeshava Temple- चेन्नाकेशव मंदिर
  • Chamundeshwari Temple- चामुंडेश्वरी मंदिर
  • Jaganmohan Palace- जगनमोहन पैलेस
  • Rail Museum- रेल संग्रहालय
  • Karanji Lake- करणजी झील
  • Philomena’s Cathedral- सेंट फिलोमेना कैथेड्रल
  • Ranganathittu Bird Sanctuary- रंगनाथिटु पक्षी अभयारण्य
  • Edmuri Falls- एडमुरी फॉल्स
  • Krishna Raja Sagar Dam- कृष्णराज सागर बांध
  • Gumbaz-e-Shahi- गुम्बज-ए-शाही

My latest articles :

My traveling blog website- Exploring A Nature: Trip, Tour And Travel Guide Blog

Share This Article
9 Comments