Floating Post Office विश्व का एकमात्र भारत का अनोखा तैरता डाकघर जो अपने ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन आकर्षण के कारण प्रसिद्ध है।

Subah Times
Floating Post Office in India

Floating Post Office : श्रीनगर में सुंदर डल झील के पश्चिमी किनारे पर यह स्थित है। रिकॉर्ड के अनुसार यह पिछले 200 वर्षों से संचालित हो रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह (Floating Post Office in India) न केवल देश का, बल्कि विश्व का एकमात्र भारत का अनोखा तैरता डाकघर है। यह अनूठा डाकघर (Unique Post Office in India) अपने ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन आकर्षण के कारण अपने देश के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है जो कि पूरे विश्व में (World’s Only Floating Post Office ) कहीं भी नहीं है। तो दोस्तों, आज हम इस अनोखे पोस्ट ऑफिस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Floating Post Office, विश्व का एकमात्र भारत का अनोखा तैरता डाकघर जो की एक अनोखा डाक सेवा केंद्र है:

दोस्तों, यह डाकघर आज का नहीं है बल्कि यह बहुत पुराना है, जो कि ब्रिटिश शासनकाल में स्थापित किया गया था और यह अभी हाल ही में, वर्ष 2011 में, जम्मू-कश्मीर के उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और संचार एवं आईटी मंत्री सचिन पायलट द्वारा पुनः उद्घाटन कर पुनः स्थापित किया गया था। इसे पुनः स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य था कि यह एक कार्यशील डाक केंद्र और एक पर्यटक आकर्षण दोनों के रूप में कार्य करे। यह न केवल स्थानीय निवासियों के लिए आवश्यक डाक सेवाएँ प्रदान करता है, बल्कि पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी है।

इसे भी पढ़ें-  Unified Pension Scheme: कर्मचारियों के लिए Great News,1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं PFRDA के नए नियम, होंगे कई फायदे।

यह डल झील की सतह पर घाट नंबर 14 से घाट नंबर 15 के बीच घूमता रहता है, और इससे श्रीनगर के लगभग 40,000 लोग इसकी सेवाएं लेते हैं। यह उनके स्थान के सबसे निकट का डाकघर होता है और उन सभी के लिए एक बैंक के रूप में भी कार्य करता है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पहले इसे ‘नेहरू पार्क पोस्ट ऑफिस’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में (2011) इसे Floating Post Office‘ का नाम दिया गया और अब यही नाम सर्वत्र प्रचलित है। जो की विश्व का एकमात्र भारत का अनोखा तैरता डाकघर (World’s Only Floating Post Office) है।

पोस्ट ऑफिस का पता:
स्थान: बुलेवर्ड रोड, करापुरा, रैनावारी, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, भारत। पिन: 190001
खुलने का समय: सुबह 9:30 बजे (सोमवार से शनिवार)
बंद होने का समय: शाम 3:30 बजे (सोमवार से शुक्रवार), दोपहर 1:30 बजे (शनिवार)

Floating Post Office
Floating Post Office in India

Floating Post Office की अद्वितीय संरचना और सेवाएँ जो की कश्मीर की अनूठी विरासत है:

यह डाकघर एक पारंपरिक कश्मीरी लकड़ी की हाउसबोट पर स्थित है। यहाँ न केवल पत्राचार की सुविधा उपलब्ध है, बल्कि इसमें एक फिलेटली संग्रहालय (डाक टिकटों का संग्रहालय) भी है, जहाँ दुर्लभ और ऐतिहासिक डाक टिकटों को प्रदर्शित किया गया है। यह डाकघर एक तरह से न केवल ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।

इसे भी पढ़ें- MG Comet EV: सिंगल चार्ज में 230 किमी तक चलने वाली Wonderful नई इलेक्ट्रिक कार मार्केट में हुई लॉन्च

इस अनोखे डाकघर की निम्नलिखित सेवाएँ और विशेषताएँ, जो इसे विश्व का एकमात्र और भारत का अनोखा तैरता डाकघर (Unique Post Office in India) बनाती हैं और अद्वितीय बनाती हैं:

  • झील पर स्थित अद्वितीय संरचना: यह डाकघर एक खूबसूरत लकड़ी के हाउसबोट पर स्थित है और दुनिया में ऐसा कोई और डाकघर नहीं है जो पानी पर इस तरह स्थित हो।, जिसकी वास्तुकला पारंपरिक कश्मीरी कारीगरी को दर्शाती है। हाउसबोट पर स्थित होने के कारण यह झील और पहाड़ों से घिरा हुआ है, जो इसे और भीआकर्षक बनाता है।
  • 200 साल से अधिक पुराना: यह डाकघर 19वीं शताब्दी से कार्यरत है।
  • अनोखा डाक टिकट और मुहर: यहाँ से भेजे गए पत्रों और पोस्टकार्ड पर विशेष मुहर लगाई जाती है, जिसमें झील में चलती शिकारा नाव की छवि अंकित होती है।
  • पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र: पर्यटक यहाँ से विशेष डाक टिकट, पोस्टकार्ड, ग्रीटिंग कार्ड, किताब और स्थानीय हस्तशिल्प खरीद सकते हैं। यह स्थान विशेष रूप से उन लोगों के लिए दिलचस्प है जो डाक सेवाओं और फिलेटली (टिकट संग्रह) में रुचि रखते हैं।
  • डाक संग्रहालय: इस डाकघर में एक लघु फिलैटली संग्रहालय भी है, जिसमें दुर्लभ डाक टिकट और ऐतिहासिक पत्रों का संग्रह है। यह संग्रहालय 2014 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन इसके महत्व को देखते हुए इसे पुनः विकसित किया जा रहा है।
  • स्थानीय निवासियों के लिए सुविधा: डल झील में रहने वाले लोगों को यह डाकघर पारंपरिक सेवाएँ प्रदान करता है, जैसे पत्र-व्यवहार, बचत खाता, और मनी ऑर्डर। यहाँ कार्यरत डाकिए शिकारा नाव के जरिए झील के अलग-अलग हिस्सों में पत्रों की डिलीवरी करते हैं, जिससे यह डाकघर और भी विशिष्ट बन जाता है।

Floating Post Office: पर्यटन और डाकघर का महत्व:

हर साल हजारों पर्यटक इसे देखने को आते हैं और यहाँ से अपने प्रियजनों को पत्र भेजते हैं। यह डाकघर केवल एक सरकारी सेवा केंद्र ही नहीं, बल्कि कश्मीर की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का जीवंत उदाहरण भी है।

इसे भी पढ़ें- Vispy Kharadi – जाने Steel Man of India की जीवनी, उम्र, बच्चे, पत्नी और उनकी उपलब्धियों के बारे में, जिसने Guinness World Records 2025 में बनाया है।

Floating Post Office की यह खास विशेषता इसे कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनाती है। डल झील ज़बरवान पर्वत श्रृंखला से घिरी हुई है, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता में एक तरह से चार चाँद लगा देती है, और इसे पर्यटकों के लिए और भी खास व आकर्षक बना देती है।

पोस्ट ऑफिस के अलावा इसमें कई अनोखी विशेषताएं हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। दोस्तों, इस शानदार शिकारे के भीतर दो केबिन हैं; जिनमें से एक डाकघर के रूप में कार्य करता है, जबकि दूसरा एक फिलाटेली म्यूज़ियम (डाक-टिकट संग्रहालय) के रूप में काम करता है। इसमें कश्मीर के इतिहास को दर्शाया गया है और साथ ही यहाँ कई पुराने और दुर्लभ डाक टिकटों का संग्रह भी देखने को मिलता है।

इसके साथ ही इसमें एक दुकान भी है, जहाँ स्थानीय हस्तशिल्प, केसर से बनी वस्तुएं, पोस्टकार्ड, संग्रह योग्य अन्य डाक टिकट, ग्रीटिंग कार्ड और कश्मीर पर आधारित किताबें उपलब्ध हैं, जिन्हें आप एक यादगार के रूप में खरीद सकते हैं।

दोस्तों, इस पोस्ट ऑफिस की सबसे दिलचस्प बात है “माय स्टैम्प“। यह एक निजी डाक टिकट होता है, जिस पर व्यक्ति की अपनी तस्वीर छपी होती है, और यह उनके पास एक स्मृति चिन्ह के रूप में हमेशा के लिए सुरक्षित रहता है। पर्यटक इसे विशेष रूप से पसंद करते हैं और “माय स्टैम्प” के रूप में एक पत्र अवश्य लिखते हैं। क्यों की यहाँ से भेजे गए प्रत्येक पत्र पर एक विशेष टिकट और मुहर लगाई जाती है, जिसमें कश्मीर की डल झील और शिकारा नाव की छवि होती है। जो एक अनमोल स्मृति के रूप में कार्य करता है।

इन सभी विशेष अद्भुत पहलुओं, मनमोहक दृश्य, अनोखे तैरते हुए स्वरूप और सबसे सुंदर व प्रसिद्ध झील पर स्थित होने के कारण यह स्थान पर्यटकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। यदि कोई जम्मू-कश्मीर घूमने के बाद भी इस स्थान को नहीं देखता हैं, तो वह इन सभी बेहद खूबसूरत रोमांचों से वंचित रह जाता है।

इस तरह  कश्मीर का यह तैरता हुआ डाकघर पर्यटन को भी बढ़ावा देता है क्योंकी यह डाकघर सिर्फ स्थानीय निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र अब बन चुका है।

इसे भी पढ़ें- Sunita Williams Returns To Earth: Famous नासा संगठन के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले अंतरिक्ष यात्री 9 महीने बाद आखिरकार पृथ्वी पर लौटे।

Floating Post Office
Floating Post Office in India

श्रीनगर के डल झील पर स्थित यह Floating Post Office (Floating Post Office in India) डाकघर केवल पत्र भेजने का स्थान नहीं, बल्कि कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जो की विश्व का एकमात्र भारत का अनोखा तैरता डाकघर (World’s Only Floating Post Office) है। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि पूरे विश्व के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विशेष रूप से यहाँ  पर्यटक खास तौर पर टिकटों की तलाश में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

दोस्तों, अगर आप कभी श्रीनगर जाएँ, तो इस अनोखे तैरते हुए डाकघर (Unique Post Office in India) को देखने और यहाँ से एक यादगार पत्र भेजने का अवसर न गवाएँ और इस दुर्लभ अनुभव का हिस्सा बनें।

Share This Article
Leave a comment