Neeraj Chopra Marriage: भारत के भाला फेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra कुछ ही दिनों पहले सोनीपत की टेनिस खिलाड़ी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।Neeraj Chopra ने हिमानी मोर(Himani Mor) से शादी की है, जो कि एक टेनिस खिलाड़ी हैं। दोनों काफी ज्यादा खेल क्षेत्र से संबंध रखते हैं और साथ ही देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं। साथियों, क्या आप जानते हैं कौन हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी? आइए विस्तार से जानते हैं।
Neeraj Chopra Marriage: टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ बंधन में बंधे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सबको किया आश्चर्यचकित।
भारत के लिए दो बार ओलिंपिक में इतिहास रचने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। Neeraj Chopra को भारत के द्वारा कई प्रमुख सम्मानों से नवाजा गया है। उनकी शादी के बारे में जानकारी नीरज ने इंस्टाग्राम के माध्यम से सभी को प्रदान कर सभी को आश्चर्यचकित किया। आइए दोस्तों, विस्तार से नीरज और Himani Mor की शादी के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
Neeraj Chopra Marriage: कहाँ और कब हुई नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी?
भाला फेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra और उनकी पत्नी Himani Mor ने हिमाचल प्रदेश के एक निजी समारोह में यह शादी की। उन्होंने यह शादी 14 जनवरी से 16 जनवरी के बीच की। इस दौरान लगभग 40-50 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद हनीमून के लिए नीरज एवं उनकी पत्नी हिमानी मोर अमेरिका गए हैं। उनके अमेरिका से वापस लौटने के बाद पार्टी का आयोजन किए जाने की संभावना बताई जा रही है।
Neeraj Chopra Marriage: हिमानी मोर को नीरज चोपड़ा कैसे जानते हैं?
जानकारी के अनुसार, Neeraj Chopra और हिमानी मोर एक खेल के इवेंट के दौरान हुई मुलाकात के बाद से जानते हैं। इसके बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और उन्होंने एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में अपनाया।
नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर कौन हैं?
हिमानी मोर एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। हिमानी का जन्म 26 जून 1999 को हरियाणा के सोनीपत जिले में हुआ था। इन्होंने अपनी स्कूलिंग लिटिल एंजेल्स स्कूल सोनीपत से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। हिमानी ने भी अपने टेनिस खेल के क्षेत्र में कई प्रमुख उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
सन 2017 में हिमानी ने विश्व जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में रनर-अप का स्थान प्राप्त किया और 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की शुरुआत की। उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा जा सकता है कि उन्होंने एकल में 42 और युगल में 27 रैंकिंग प्राप्त की है, जो कि उन्होंने 2018 में हासिल की। वर्तमान समय में वह न्यू हैम्पशायर के फ्रैंकलिन पियर्स विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं।
हिमानी के परिवार के बारे में आपको बता दें कि उनका परिवार खेल के क्षेत्र से काफी संबंध रखता है। उनके पिता चंद्राराम मोर कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं एवं उनके भाई हिमांशु मोर एक टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की है।
Neeraj Chopra Marriage: किन सम्मानों से भारत द्वारा नीरज चोपड़ा को नवाजा गया?
भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra को भारत द्वारा कई प्रमुख खेल सम्मानों से नवाजा गया है, जो इस प्रकार हैं:
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: Neeraj Chopra को यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार 2021 में प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें सन 2020 में टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंकने की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि पर दिया गया था।
- अर्जुन पुरस्कार: सन 2018 में नीरज चोपड़ा को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया, जो खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया था।
- पद्म श्री: मार्च 2022 में नीरज चोपड़ा को चौथे सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया, जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया गया था।
Neeraj Chopra Marriage: नीरज चोपड़ा की कुल नेटवर्थ कितनी है?
वर्तमान समय में नीरज चोपड़ा की कुल नेटवर्थ जानकारी के अनुसार लगभग 37 से 38 करोड़ रुपये (लगभग 4.5 मिलियन डॉलर) है। इनकी आय का अधिकांश भाग ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। इसके अंतर्गत वे प्रमुख कंपनियों जैसे – Nike, JSW Sports, Britannia, और BYJU’s के लिए विज्ञापन करते हैं। नीरज चोपड़ा हर महीने लगभग 30 लाख रुपये एवं साल में लगभग 4 करोड़ रुपये कमाते हैं। इतना ही नहीं, साथ ही वे ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कई प्रकार की बड़ी राशि भी प्राप्त कर चुके हैं।
Neeraj Chopra Marriage: सादे समारोह में क्यों रचाई नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने शादी?
नीरज चोपड़ा एवं उनकी पत्नी Himani Mor ने अपने परिवार के साथ एक आलिशान तरीके से शादी करने के बजाय एक सादे एवं निजी समारोह में शादी करने का निर्णय लिया। इसका प्रमुख कारण उन्हें व्यक्तिगत एवं पारिवारिक प्राथमिकता देना है। इसके पीछे के कई प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:
- सादगी और पारिवारिक मूल्य: नीरज एवं हिमानी मोर ने अपने परिवार के साथ इस प्रकार का समारोह आयोजित किया जिसमें उनके सभी करीबी मेहमान शामिल हों।
- गुप्त तैयारी: जानकारी के अनुसार, इसे जल्दी में एवं गुप्त तरीके से तैयारी चल रही थी। यहाँ तक कि इसे करीबी दोस्तों से भी छुपा के रखा गया।
- दहेज का अभाव: शादी के दहेज के रूप में सिर्फ नीरज ने 1 रुपये वो भी शगुन के रूप में लिया।
- समय की पाबंदी: Himani Mor एवं Neeraj Chopra के पास सीमित समय की वजह से इसे समय पर पूरा किया गया, और इसी वजह से इसे सरल और प्रभावी बनाने के पीछे का प्रमुख कारण है।
साथियों, आप इस Neeraj Chopra Marriage के बारे में क्या सोचते हैं और Neeraj Chopra द्वारा इस तरीके से शादी में दहेज के दौरान एक रुपये लेना समाज में दहेज प्रथा में किस प्रकार बदलाव ला सकता है, बताइए हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में।