New Delhi World Book Fair 2025: दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रहा पुस्तक मेला, जानिए कब से हुआ प्रारंभ और कब तक चलेगा।

New Delhi World Book Fair 2025

New Delhi World Book Fair 2025: साथियों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, दिल्ली में हर वर्ष Book Fair का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी World Book Fair 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन Bharat Mandapam, Pragati Maidan में 1 फरवरी, 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया है। इस मेले के दौरान कई ऐसे स्टाल लगाए गए हैं जो न केवल भारत की विभिन्न भाषाओं को प्रदर्शित करते हैं, बल्कि कई ऐसी भाषाएं भी सम्मिलित हैं जो अन्य देशों की भाषाओं का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन के दौरान अपने भाषण में कहा कि हर बड़े व्यक्ति को अपना कर्तव्य समझकर बच्चों में किताब पढ़ने की आदत को विकसित करना चाहिए। आइए जानते हैं इस साल के पुस्तक मेले में मुख्य तथ्यों के बारे में।

New Delhi World Book Fair 2025: नई दिल्ली में आयोजित पुस्तक मेला(Book Fair) 1 फरवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा, जानिए मेले से संबंधित अन्य जानकारियां।

साथियों, जैसा कि बताया गया, इस वर्ष का पुस्तक मेला नई दिल्ली के Bharat Mandapam में 1 फरवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। इस वर्ष का मेला भारतीय गणतंत्र के 75 वर्षों को पूर्ण करने पर उत्सव मनाने के लिए रखा गया है। इस मेले में कई पुस्तक स्टॉल और भारत के अलावा कई अन्य देशों की भागीदारी होगी, जो वैश्विक साहित्य को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

New Delhi World Book Fair 2025

मेले के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं:

  • फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स: इस मेले के दौरान विभिन्न पुस्तक महोत्सव एवं साहित्यिक मंचों का आयोजन।
  • ऑथर्स लाउंज: इस दौरान लेखक अपने विचार साझा करेंगे।
  • बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम: बच्चों के लिए कहानी सुनाना, कार्यशालाएं और प्रतियोगिता का आयोजन।
  • रूस की साहित्यिक विरासत की प्रदर्शनी: यह साहित्यिक विरासत प्रमुख रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
  • समय: विश्व पुस्तक मेला सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा।

टिकट: इस मेले का टिकट बड़ों के लिए ₹20 और बच्चों के लिए ₹10 रहेगा, और स्कूल ड्रेस में आने वाले छात्रों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। टिकट को ऑनलाइन या सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से बुक या खरीदा जा सकता है।

Address –  ITPO Exhibition Hall 2-6, Bharat Mandapam, Pragati Maidan, New Delhi, Delhi 110001                    Timing-    11:00 AM to 08:00 PM

New Delhi World Book Fair 2025

New Delhi World Book Fair 2025: इस साल World Book Fair की रखी जाने वाली थीम

नई दिल्ली में आयोजित World Book Fair की इस साल की थीम “गणतंत्र के 75 वर्ष: भारतीय संविधान के मूल्य” रखी गई है। इस वर्ष मेले का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों और सांस्कृतिक विरासत पर ध्यान केंद्रित करना है। यह थीम के माध्यम से न केवल भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करती है, बल्कि साहित्य और शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास करती है।

यह World Book Fair 2025 का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से किया जाता है और इसका आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के सहयोग से होता है।

Book Fair से संबंधित जानकारी ट्विटर पर देखने के लिए यहां क्लिक करें

New Delhi Fair 2025 में किन-किन चीजों के देखने को मिलेगा?

नई दिल्ली में आयोजित यह पुस्तक मेले में कई गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जो कि साहित्य, संस्कृति और ज्ञान के उत्सव को मनाने के लिए तैयार की गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • थीम मंडप (हॉल 5): इस मंडप में भारतीय गणतंत्रीय आदर्शों को किताबों, वृत्तचित्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा और इसे इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन, अहमदाबाद द्वारा डिज़ाइन किया गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय फोकस मंडप (हॉल 4): इस मंडप में “रूस से आई किताबें” प्रदर्शनी को देखा जाएगा, जो कि रूस की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएगा।
  • लेखक कॉर्नर (हॉल 5) और लेखक मंच (हॉल 2): इसके अंतर्गत प्रमुख रूप से लेखकों, कवियों और अनुवादकों के साथ साहित्यिक चर्चाओं का आयोजन होगा।
  • बच्चों का मंडप (हॉल 6): बच्चों के मनोरंजन के लिए कथावाचन, लेखन कार्यशालाएं और अन्य रचनात्मक गतिविधियां उपलब्ध होंगी।
  • सांस्कृतिक मंच: इस मंच पर भारत की विविधता और समृद्ध विरासत का उत्सव मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • ब्रेल पुस्तकों का निशुल्क वितरण: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा हॉल 6 में निशुल्क ब्रेल बुक वितरण किया जाएगा।
  • फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स: इस कार्यक्रम के दौरान कई विभिन्न पुस्तक महोत्सवों और साहित्यिक मंचों का एक साथ आयोजन होगा, जिसमें कई प्रमुख साहित्यकार और कलाकार भागीदारी करेंगे।
New Delhi World Book Fair 2025

New Delhi World Book Fair 2025: किस प्रकार समाज में बदलाव लाएगा?

यह New Delhi World Book Fair 2025 भारतीय समाज में प्रमुख रूप से बदलाव लाएगा। यह World Book Fair, जो कि Bharat Mandapam, Pragati Maidan में हो रहा है, के अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन होगा, जो कि न केवल भारतीय लोकतंत्र को बढ़ावा देगा, बल्कि साथ ही जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी केंद्रित है। इस प्रकार नई दिल्ली में आयोजित यह पुस्तक मेला (Book Fair) साहित्यिक उत्सव के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सफल रहेगा।साथियों, इस पुस्तक मेले को प्रारंभ हुए आज चौथा दिन है, कुछ दिन और शेष बचे हुए हैं। जल्दी से अपनी टिकट बुक कीजिए और इस शानदार विश्व पुस्तक मेले का लुत्फ उठाइए।

Share This Article
By Anushka Panwar Writer
Follow:
मैं अनुष्का पंवार, Subah Times की लेखिका हूं। मैं विभिन्न विषयों पर हमेशा meaningful, informative और descriptive लेख लिखती हूँ। मैं विविध विषयों पर लिखती हूं, जिनमें Trending News, Technology, Environmental Issues, Societal Concerns, जो मेरे मुख्य विषय हैं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों जैसे The Economic Times, Times of India, Millennium Post, Asian Age, और Navbharat Times में प्रकाशित हो चुके हैं। लेखन के अलावा, Tech Enthusiast और उद्यमिता (Entrepreneurship) मेरे आदर्श विषय हैं। मेरा सपना तकनीकी उद्योग में एक सकारात्मक और प्रभावशाली लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाने का है। वर्तमान में, मैं लेखन कार्य के साथ एक Innovative Tech Startup पर काम कर रही हूं, जहां रचनात्मकता (creativity) और नवाचार (innovation) मेरे कार्य के विषय है। मेरा मानना है कि शब्दों की ताकत और तकनीक की शक्ति को एक साथ लाकर हम एक बेहतर दुनिया की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और लोगों के सोच में बदलाव ला सकते हैं जो आज के इस तकनिकी युग में बहुत जरुरी है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version