Famous CID Actor Dinesh Phadnis Passes Away at 57: दिनेश फडनीस के चाहने वालों को सदमा

Subah Times
Dinesh Phadnis Passes Away at 57
Dinesh Phadnis Passes Away at 57
Dinesh Phadnis Passes Away at 57

Virat Kohli: 5th Nov आज जन्मदिन है क्या आप उसके करिश्माई रिकॉर्ड और उपनाम को जानते हैं  

HP Pavilion Plus के धमाकेदार 13th जनरेशन का लैपटॉप

Founder of Sahara India Group- 75 years Subrata Roy का मुंबई में निधन

57 साल के फेमस टीवी शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर Dinesh Phadnis (दिनेश फडनीस) का विगत 5 दिसंबर को मुंबई के तुंगा अस्पताल, मलाड में निधन हो गया है। उनके के सह-कलाकार और करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज दौलत नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा। जिसमे (CID) सीआईडी शो के लगभग सभी कलाकार मौजूद रहेंगे।

Dinesh Phadnis (दिनेश फडनीस) के निधन का कारण:

दयानंद शेट्टी ने कहा है की Dinesh Phadnis (दिनेश फडनीस) को काफी दिनों से लीवर की समस्या थी लेकिन शनिवार को लीवर के कारण उनको अधिक विकट समस्या होने पर उन्हें तुरंत मलाड के तुंगा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पिछले दो दिनों से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। इसके बावजूद हमलोग यह  उम्मीद कर रहे थे उनके स्वास्थ में जल्द ही सुधर होगा।

उन्होंने आगे और बताया की, दिनेश किसी अन्य बीमारी का इलाज करा रहे थे, लेकिन उस दवा ने उनके लीवर पर प्रतिकूल प्रभाव डाला और प्रभावित किया।  जिसके परिणाम स्वरूप लीवर की अधिक विकत समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  इसके बाद उनकी तबीयत बेहद  ख़राब होती गई। मगर मिडिया में यह अफवाह फैली हुई थी की उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। जबकि यह सही तथ्य नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत विगत दो दिनों से काफी गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। अंततः मौत से लड़ते हुवे 5 दिसम्बर को सबकी दुवाओं के बावजूद उन्होंने अंतिम ली और 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए। दिनेश एक्टर की इस अकस्मात् मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को काफी गहरा सदमा लगा है और टीवी इंडस्ट्री में एक शोक की लहर फ़ैल गई है।

Dinesh Phadnis (दिनेश फडनीस) का संछिप्त परिचय:

विकिपीडिया  और मिडिया के जानकारी के अनुसार, Dinesh Phadnis (दिनेश फडनीस) का जन्म 2 नवंबर 1966 को बिहार में एक हिन्दू परिवार में हुआ था। उनकी प्रारंभिक पढाई  बिहार में हुवा था फिर आगे की पढाई मुंबई में हुई और मुंबई से ही उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।  इसके अलावा उनके पैतृक परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी कोई उपलब्ध नहीं है। उनके परिवार में पत्नी जिनका नाम नयना फडनीस है और दोनों से एक बेटी है जिसका नाम तनु फडनीस है।

Dinesh Phadnis (दिनेश फडनीस) का कैरियर:

Dinesh Phadnis (दिनेश फडनीस) ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1993 में मराठी फिल्म ‘भरला हा मलावत रक्तन’ से की थी। दिनेश फडनीस  ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1993 में मराठी फिल्म ‘भरला हा मलावत रक्तन’ से की थी और 1999 में आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘सरफरोश’ से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। दिनेश ने टीवी सीरीज फासले में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका भी निभाई थी ।

मगर उनको असली पहचान और प्रसिद्धि 1998 से सुरु होने वाली टेलीविजन शो सीआईडी से मिली थी। ‘सीआईडी’ (C.I.D) एक लोकप्रिय टेलीविजन जासूसी शो है जो 1998 से 2018 तक सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ है और सबसे लंबे समय तक चलने वाले काल्पनिक शो में से भी एक है और इस टीवी शो में दिनेश ने लगभग 20 साल तक काम किया था।

जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाई थी। दिनेश इस टेलीविजन श्रृंखला ‘सीआईडी’ में ‘फ्रेडरिक’ के चित्रण के लिए काफी प्रसिद्ध हुए और लोगों ने उनके इस अभिनय को काफी पसंद भी किया है और इसमें अभिनेता शिवाजी साटम ने एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका निभाई है जो लोगों में काफी फेमस है।

दिनेश इस शो में एसीपी प्रद्युम्न (शिवाजी सातम) की अध्यक्षता वाली टीम का हिस्सा थे। इस रोल में दर्शक ने दिनेश के कॉमिक टाइमिंग और उसकी मासूमियत को काफी पसंद किया था। आपको जानकार आश्चर्य होगा की इस टीवी श्रृंखला में एक इंस्पेक्टर के रूप में काम करने के अलावा, उन्होंने सी.आई.डी. के लिए कुछ एपिसोड भी लिखे हैं।

इसके साथ ही  दिनेश टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी अपने लोकप्रिय चरित्र कैमियो के रोल में भी नजर आए थे। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ (1999) और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ (2019) में भी नजर आए थे। 2001 की अफसर मूवी में सुनील शेट्टी के साथ तो फिल्म मेला (२०००) के एक गाना “मेरा दिलों का ” में नजर आये थे।

Subah Times (सुबह टाइम्स) की शोक संवेदना:

Subah Times (सुबह टाइम्स) के तरफ से उनकी इस अकस्मात् मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करती है और उनकी आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में जगह दे, ईश्वर से प्राथना करती है।

More articles for read- Kantara Chapter-1 scared teaser out – फाडू टीज़र देखकर दहल जाएंगे

 

Share This Article
Leave a comment