Kho Kho World Cup 2025 का आगाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सबकी निगाह भारत पर इस खो खो खेल पर:
खेलों की दुनिया में भारत का पारंपरिक खेल खो-खो अब वहीँ गावों से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी 2025 तक पहले खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा।
Kho Kho, खेल का उद्भव भारत में हुआ है और भारत के लोग इस खेल से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं इसलिए यह खेल भारत का एक प्राचीन खेल है जो हमारी परंपरा से जुड़ा हुआ है। जो विशेषकर ग्रामीण इलाकों और गावों में अधिक लोकप्रिय है और जहाँ हर गली और मोहल्ले में बच्चे बड़े रूचि के साथ इस खेल को खेलते हैं। लेकिन अब यह खेल अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो गया है और होता जा रहा है।
जिसके कारण अब यह खेल अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जगह बना चुका है। खिलाड़ियों, संगठनों और सरकारों की अथक प्रयासों और पहल से इस भारतीय खेल को वैश्विक स्तर पर पहुँचाया गया है जिसका परिणाम आज हम देख रहे हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और अब तो Kho Kho World Cup 2025 का परवान सब पर चढ़ने जा रहा है।
केकेएफआई (KKFI) ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत का मेंस-विमेंस टीम का घोषणा कर दिया है जिसमे महिला वर्ग की कप्तानी प्रियंका इंगले और पुरुष वर्ग के टीम का कप्तानी प्रतीक वाइकर करेंगे। दोस्तों दोनों टीमों में 16-16 खिलाड़ी चुने गए हैं और ३-3 खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है।
इस Kho Kho World Cup 2025 मेगा इवेंट के पहले प्रतियोगिता में 20 मेंस टीमें और 19 विमेंस टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि 23 देश इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए भारत पहुचेंगे। अश्वनी कुमार शर्मा पुरुष वर्ग के भारतीय टीम के कोच है और वहीँ सुमित भाटिया महिला टीम के कोच हैं।
Kho Kho World Cup 2025 ,पुरुष वर्ग टीम इंडिया के चयनित खिलाडी निम्न है जो इस खेल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे –
प्रतीक वाइकर (कप्तान), प्रबानी सबर, मेहुल, सचिन भारगो, सुयश गर्गटे, रामजी कश्यप, शिवा पोथिर रेड्डी, आदित्य गणपुले, गौतम एम.के., निखिल बी, आकाश कुमार, सुब्रमणि वी., सुमन बर्मन, अनिकेत पोटे, एस. रोकेसन सिंह
स्टैंडबाय: अक्षय बंगारे, राजवर्धन शंकर पाटिल, विश्वनाथ जानकीराम।
खो खो वर्ल्ड कप – 2025 ,महिला वर्ग टीम इंडिया के चयनित खिलाडी निम्न है जो इस खेल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे –
प्रियंका इंगले (कप्तान), अश्विनी शिंदे, रेशमा राठौड़, भीलर देवजीभाई, निर्मला भाटी, नीता देवी, चैथरा आर., सुभाश्री सिंग, मगई माझी, अंशू कुमारी, वैष्णवी बजरंग, नसरीन शेख, मीनू, मोनिका, नाजिया बीबी
स्टैंडबाय: सम्पदा मोरे, रितिका सिलोरिया, प्रियंका भोपी।

Kho Kho World Cup 2025 का समर्थन बॉलीवुड और खेल जगत के दिग्गज द्वारा:
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए बॉलीवुड और खेल जगत के दिग्गज एक साथ आए हैं। सुपरस्टार सलमान खान को इस आयोजन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सलमान ने इस अवसर पर कहा, “मुझे गर्व है कि मैं खो-खो वर्ल्ड कप 2025 से जुड़ पाया। खो-खो का जश्न मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।” ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने भी इस आयोजन को खेल की भावना और एकता का प्रतीक बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Bollywood’s Tigers are ready to roar! 🐅🔥@BeingSalmanKhan, our ambassador, and the electrifying @iTIGERSHROFF gear up for the first-ever #KhoKhoWorldCup 2025! 🤩
The world unites for the spirit of #KhoKho – starting Jan 13, 2025! Stay tuned as #TheWorldGoesKho on 🔗… pic.twitter.com/tQieyzn8mL
— Kho Kho World Cup India 2025 (@Kkwcindia) January 2, 2025
Kho Kho World Cup 2025 प्रतिभागी टीमें और उद्घाटन मुकाबला:
आज दिनांक १३ जनवरी को उद्घाटन समारोह के साथ पहला खो -खो मैच का आगाज भारत-नेपाल के रोमांचक मुकबले के साथ सुरु हो गया है। पूरी दुनिया की निगाहें आज इस मैच पर होगा और इंदिरा गांधी स्टेडियम इसका गवाह बनने जा रहा है जो इस खो खो का विश्व स्तरीय मैच का मह्कुम्भ 13 से 19 जनवरी तक चलेगा। यह पुरे भारत वर्ष के लोगों के लिए गर्व और हर्ष की बात है।
इस एक सप्ताह चलने वाले इस खो खो के महा कुम्भ में पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के कुल 39 टीमों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा होगी।
दोस्तों पुरुषों की प्रतियोगिता में शामिल २० टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है:
- ग्रुप ए: भारत, नेपाल, पेरू, ब्राज़ील, भूटान
- ग्रुप बी: दक्षिण अफ़्रीका, घाना, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ईरान
- ग्रुप सी: बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, पोलैंड
- ग्रुप डी: इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, केन्या
इसी तरह महिलाओं के प्रतियोगिता को भी चार टीम समूहों में बाटा गया हैं।
- ग्रुप ए: भारत, ईरान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया
- ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, युगांडा, नीदरलैंड
- ग्रुप सी: नेपाल, भूटान, श्रीलंका, जर्मनी, बांग्लादेश
- ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पोलैंड, पेरू, इंडोनेशिया
पुरुष वर्ग के मैचों का आगाज भारत और नेपाल के बीच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे होगा। इसी तरह, महिला वर्ग में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। दर्शक स्टार स्पोर्ट्स और डिज़्नी+ हॉटस्टार पर इन मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
Kho Kho World Cup 2025 का प्रसारण:
इस गौरवशाली सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर होगा, जबकि दूरदर्शन देश भर में इस मैच को दिखायेगा। वहीँ इसके साथ ही डिज़्नी+ हॉटस्टार ओटीटी प्रसारण भागीदार के रूप में शामिल हो रहा है , जिससे डिजिटल स्ट्रीमिंग एक्सेस आसान हो जायेगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
ग्रुप चरण समाप्ति: 16 जनवरी
प्लेऑफ: 17 जनवरी
फाइनल: 19 जनवरी, शाम 7:00 बजे (IST)
इस तरह यह आयोजन महिलाओं के खेल कौशल का जश्न मनाते हुए एक सप्ताह तक चलेगा।
Kho Kho World Cup खेल भावना और सांस्कृतिक विविधता का संगम
इस आयोजन में सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विविधता का भी जश्न मनाया जाएगा। विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों और इस आयोजन में भाग लेने की खुशी को साझा किया। यह टूर्नामेंट भारत की पारंपरिक खेल धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयास है।
Kho Kho World Cup 2025 टिकट बुकिंग और प्रसारण की सुविधा
खो-खो प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि टूर्नामेंट के लिए टिकट मुफ्त में उपलब्ध हैं। फैंस डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो और इनसाइडर डॉट इन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।
Kho Kho World Cup 2025 मैस्कॉट और ट्रॉफी का अनावरण

खो-खो वर्ल्ड कप के लिए दो अलग-अलग रंगों की ट्रॉफी और एक मैस्कॉट का भी अनावरण किया गया है। इन ट्रॉफियों को पुरुष और महिला विजेता टीमों को प्रदान किया जाएगा।
Kho Kho World Cup 2025 संछिप्त महत्वपूर्ण जानकारी खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के बारे में:
खो-खो वर्ल्ड कप 2025:
- स्थान: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली
- तिथियां: 13 से 19 जनवरी 2025
- टीमें: 24 देशों की 21 मेंस और 20 महिला टीमें
- ट्रॉफी: विजेता महिला और मेंस टीमों को अलग-अलग ट्रॉफियां
टिकट बुकिंग:
- शुरुआत: फ्री टिकट उपलब्ध
- प्लेटफॉर्म: डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो और इनसाइडर डॉट इन
बुकिंग प्रक्रिया:
- ऐप खोलें और “खो-खो वर्ल्ड कप 2025” खोजें
- RSVP पर क्लिक कर सीट चुनें
- टिकट की संख्या भरें, चेकआउट करें
- डिजिटल टिकट डाउनलोड करें
फैन विलेज:
- मनोरंजन और गतिविधियों के लिए विशेष क्यूरेटेड ज़ोन।
महत्वपूर्ण: टूर्नामेंट शेड्यूल आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध।
Kho Kho World Cup 2025-आओ मिलकर मनाएं खेल का यह उत्सव
Kho Kho World Cup 2025 सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, यह भारतीय संस्कृति और खेल भावना का उत्सव है। आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें, अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और दुनिया को दिखाएं कि ‘खो-खो (Kho Kho) क्यों खेला जाता है।
खो-खो वर्ल्ड कप 2025 मैच के विस्तृत लाइव शेड्यूल, लाइव अपडेट और उनके स्कोर जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें-