क्रीड़ा जगत के महाकुंभ, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2025 संस्करण आ गया है। हर बार की तरह इस बार भी सभी को IPL 2025 का बेसब्री से इंतजार है। साथियों, आपको बता दें कि अब आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है। बहुत जल्द ही IPL 2025 आने वाले महीने में प्रारंभ होने जा रहा है। आइए नीचे दिए गए पैराग्राफ में विस्तार से Indian Premier League की तारीख एवं कहाँ खेला जाएगा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
IPL 2025 इस साल 21 मार्च से कोलकाता में होने जा रहा है, आइये जानते हैं विस्तार से।
विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट लीग IPL 2025 की शुरुआत 21 मार्च से होने जा रही है। इस मैच के क्वार्टर फाइनल प्रतियोगिता हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाएंगे। IPL 2025 का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा, जो कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा और यही पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) चैंपियन बनी थी। साथ ही यह भी बता दें कि इस बारे में जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के द्वारा आयोजित बैठक (AGM) में BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के द्वारा प्रदान की गई है।

Indian Premier League के दौरान खेले जाने वाले मैचों के स्टेडियम की जानकारी इस प्रकार है:
- कोलकाता
पहला मैच: 21 मार्च 2025 को ईडन गार्डन्स में।
फाइनल मैच: 25 मई 2025 को ईडन गार्डन्स में।
- हैदराबाद
प्लेऑफ मैच: पहले दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।
IPL 2025 मैच की प्रमुख जानकारियाँ
इस विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। Indian Premier League 2025, 21 मार्च से पहले 14 मार्च तय की गई थी, परंतु कुछ कारणों की वजह से इसे 21 मार्च से शुरू किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन प्रमुख कारणों को:
- पहले बताई गई Indian Premier League की तारीख अनुमानित तौर पर तय की गई थी, जिसके तय करने के बाद IPL की विंडो को प्रॉपर तैयार किया जा सके।
- दूसरा प्रमुख कारण ब्रॉडकास्टर्स हैं। ब्रॉडकास्टर्स द्वारा रिक्वेस्ट की गई कि चैंपियन ट्रॉफी एवं इंडियन प्रीमियर लीग के बीच प्रॉपर गैपिंग होना चाहिए क्योंकि चैंपियन ट्रॉफी और IPL 2025 के बीच सिर्फ पांच दिन का समय रह जाएगा, जो कि ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क्स के लिए सही नहीं है।
IPL 2025 में किन नियमों का पालन करना होगा?
दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीग में इस साल BCCI की संचालन परिषद के द्वारा लागू किए गए नियमों का पालन करना होगा। इस साल से खिलाड़ियों पर ICC की आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले इस तरह का कोई नियम IPL में नहीं था। इस दौरान खिलाड़ियों के द्वारा ICC टी20 इंटरनेशनल नियमों का पालन किया जायेगा।
नियम के अनुसार खिलाड़ियों के द्वारा लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 को क्रॉस करने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के द्वारा तय किए गए जुर्माने को भरना होगा। संचालन समिति के द्वारा खेल के क्षेत्र में अधिक अनुशासन लाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
पिछले साल 2024 के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 को क्रॉस करने के लगभग 11 केस दर्ज किए गए थे। इसके अंतर्गत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी हर्षित राणा एवं कई अन्य खिलाड़ियों जैसे – टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, विराट कोहली, सैम करन, ईशान किशन, संजू सैमसन, और शिमरोन हेटमायर के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस तरह के मामलों के निराकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें: वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – डाकू महाराज 2025
IPL 2025 की टीम एवं खिलाड़ियों की जानकारी
इस बार की IPL के दौरान हर टीम के पास लगभग 25 खिलाड़ियों की टीम बनाने की जानकारी दी गई है। इसके अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति दी गई है।


IPL 2025 के प्रमुख खिलाड़ियों की कीमतें
- सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी: ऋषभ पंत (27 करोड़, LSG)
- सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी: जोस बटलर (15.75 करोड़, GT)
यह भी पढ़ें: मीठे पेय डायबिटीज और हृदय रोग का कारण बन रहे हैं
IPL 2025 के दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
IPL 2025 के टिकट दर्शक ऑनलाइन या फिर स्टेडियम के काउंटर से खरीद सकते हैं।

ऑनलाइन दर्शक इस प्रकार देख सकते हैं:
जियो सिनेमा ऐप: इस विश्व की लोकप्रिय लीग को जियो सिनेमा ऐप पर सभी मैचों को लाइव देख सकते हैं।
वेबसाइट: IPL को जियो सिनेमा की वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
ऑफलाइन दर्शक इस प्रकार देख सकते हैं:
इस साल 2025 का IPL का लाइव टेलीकास्ट कई स्टार स्पोर्ट्स चैनलों के द्वारा किया जायेगा:
- स्टार स्पोर्ट्स 1
- स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी
- स्टार स्पोर्ट्स 2
- स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी
- स्टार स्पोर्ट्स 3
- अन्य स्थानीय भाषा चैनल्स
IPL 2025 के पिछले सीजन IPL 2024 में कैसा रहा था प्रदर्शन?
सन 2024 के IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फाइनल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी हासिल कर खिताब जीता था। इस लीग को 26 मई 2024 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था।
अब बारी है इस साल के IPL 2025 के प्रदर्शन को देखने की। आइये देखते हैं इस Indian Premier League में कौन बाजी मार पाएगा और जीत पाएगा IPL 2025 का खिताब। क्या आप भी उतने ही उत्साहित हैं, जितना हम हैं? इस बार का IPL रोमांच से भरपूर होने वाला है, जहां प्रतिभा का जश्न मनाया जाएगा और क्रिकेट का जादू बिखरेगा। आइए, इस क्रिकेट के महापर्व में साथ जुड़ें और अपने पसंदीदा टीमों का समर्थन करें।”
आईपीएल के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें