Ishika Taneja quits acting career– क्या आपने कभी सोचा है कि एक अभिनेत्री, जिसने मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता हो, जो बॉलीवुड में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी हो, अचानक ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े?
जी हाँ! हम बात कर रहे हैं Ishika Taneja की, जिन्होंने हाल ही में अपने गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से आध्यात्मिक दीक्षा अथार्थ गुरु दीक्षा ग्रहण करने के बाद प्रयागराज के महाकुम्भ मेला 2025 में 29 जनवरी को पवित्र जल गंगा में डुबकी लगाने के बाद अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अपने तन मन को लगा लिया है। उन्होंने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि अब वे पूरी तरह आध्यात्मिक मार्ग पर चलेंगी। इस फैसले ने उनके फैंस को हैरान कर दिया, लेकिन इशिका तनेजा जो खुद इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा बदलाव मानती हैं।
दोस्तों तो आइए आज हमलोग Ishika Taneja quits acting career (इशिका तनेजा) के बारे में विस्तार से जानते है, उनके जीवन की पूरी कहानी—कहां जन्म हुआ, किस तरह उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और फिर क्यों उन्होंने सब कुछ छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया।
Ishika Taneja quits acting career, ग्लैमर वर्ल्ड से अध्यात्म तक का सफर:
अगर आप बॉलीवुड और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में रुचि रखते हैं, तो आपने Ishika Taneja (इशिका तनेजा) का नाम जरूर सुना होगा। इशिका तनेजा का नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और ब्यूटी पेजेंट्स में एक जाना-पहचाना नाम रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ग्लैमरस अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्मी दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक यात्रा की राह पकड़ ली है?
Ishika Taneja एक प्रसिद्ध अभिनेत्री, मॉडल और सौंदर्य विशेषज्ञ रही हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था, और वहीं उनका शुरुआती जीवन भी बीता। पढ़ाई के लिए उन्होंने लंदन का रुख किया, जहां से उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पूरी की।
इशिका तनेजा के माता-पिता का उनके शुरुआती जीवन में उनका महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वे बचपन से ही सुंदरता और कला के प्रति आकर्षित थीं। उन्होंने लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर बाद में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
Ishika Taneja ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की। वे 2018 में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीत चुकी हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी। 2017 में, उन्हें मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार में काम करने का मौका मिला, जिसने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई और उनकी भूमिका को काफी सराहा गया । इसके अलावा, उन्होंने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज हद में भी अभिनय किया लेकिन इस चमक-धमक वाली दुनिया से उन्हें सच्ची खुशी नहीं मिली।
इशिका तनेजा सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट भी रही हैं। उन्होंने 60 मॉडल्स पर 60 मिनट में 60 एयरब्रश मेकअप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 2016 में, तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें भारत की 100 सफल महिलाओं में शामिल करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
हाल ही में, Ishika Taneja ने सबको चौंका दिया जब उन्होंने महाकुम्भ मेला 2025 के दौरान गंगा में स्नान कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने की घोषणा कर दी।
Ishika Taneja का कहना है:
“मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि मेरी ज़िन्दगी में कुछ अधूरा है। नाम, शोहरत और पैसा सब था, लेकिन आत्मिक शांति नहीं थी।” उनके अनुसार, वे लंबे समय से एक दिशा की तलाश में थीं, यही कारण रहा कि उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया।
Ishika Taneja quits acting career, महाकुंभ मेला 2025 में लिया आध्यात्मिक निर्णय:
दोस्तों, ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के बाद आजकल जो चर्चा में बनी हुई हैं। अब इसके बाद एक और हसीना सुंदरी का नाम इस लिस्ट में जुड़ रहा है, जिन्होंने बॉलीवुड की चकाचौंध को छोड़ने का फैसला लिया हैऔर इस एक्ट्रेस ने भी एक्टिंग को छोड़ सनातनी साध्वी बन आध्यात्मिक मार्ग को चुना है।
29 जनवरी 2025 को, Ishika Taneja ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरु दीक्षा समारोह में भाग लिया और महाकुंभ मेला 2025 में पवित्र स्नान करने के बाद अपने नए जीवन की शुरुआत की। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से आध्यात्मिक गुरु दीक्षा ग्रहण की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“अब मेरा पूरा जीवन सनातन धर्म की सेवा में समर्पित रहेगा। महाकुंभ में जो दिव्यता मैंने महसूस की, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। यह केवल एक बदलाव नहीं, बल्कि मेरी आत्मा का पुर्नजन्म है।”
Ishika Taneja quits acting career, फिल्मों से दूरी लेकिन सिनेमा से नहीं:
हालांकि, अभिनय से दूर जाने के बाद भी इशिका तनेजा पूरी तरह से फिल्मी दुनिया से अलग नहीं होना चाहतीं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि, “मैं अभिनय में वापसी नहीं करूंगी, लेकिन यदि सनातन धर्म के प्रचार से जुड़ी फिल्में बनानी होंगी तो मैं उसमें योगदान दूंगी।”
इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में वे धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर फिल्म निर्माण कर सकती हैं।
Ishika Taneja quits acting career, महिलाओं को आध्यात्मिकता अपनाने की प्रेरणा:
इशिका तनेजा का यह फैसला केवल उनके जीवन में ही नहीं, बल्कि समाज में भी एक नई दिशा लेकर आया है। उन्होंने कहा, “आज के समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक होना जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे केवल बाहरी सौंदर्य पर ध्यान दें। असली सौंदर्य आत्मा की शांति में है।”
उन्होंने यह भी कहा कि, “महिलाओं को छोटे कपड़े पहनकर नाचने के लिए नहीं बनाया गया, बल्कि सनातन की सेवा के लिए बनाया गया है।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। कई लोग उनकी बातों से सहमत हैं तो कुछ ने इसे उनके व्यक्तिगत विचार कहकर अलग राय दी है।
Ishika Taneja quits acting career, क्या यह निर्णय हमेशा के लिए है?
जब उनसे पूछा गया कि क्या Ishika Taneja quits acting career के बाद कभी अभिनय में वापसी करेंगी, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “अब मैं आध्यात्मिक मार्ग पर हूँ और इस राह को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में मेरी भूमिका होगी और मैं इसी सेवा में आगे बढ़ूंगी।” उनका यह दृढ़ संकल्प दर्शाता है कि यह फैसला कोई क्षणिक भावनात्मक निर्णय नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे पूरी ईमानदारी और गंभीरता से अपनाया है।
Just came to know there was an actress called Ishika Taneja. pic.twitter.com/3EvjIiMvp5
— PuNsTeR™ (@Pun_Starr) February 7, 2025
इशिका तनेजा ने गुरु दीक्षा के बाद महाकुंभ मेला 2025 में अभिनय करियर छोड़कर एक नया आध्यात्मिक मार्ग शुरू किया है, जिसे वे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला मानती हैं। उनका कहना है कि “शोहरत और पैसे से ज्यादा जरूरी आत्मिक शांति है।”
उनका यह बदलाव निश्चित रूप से कई लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर आकर्षित करेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनका यह निर्णय समाज पर गहरा प्रभाव डालता है? क्या अन्य कलाकार भी इसी राह पर चलेंगे?
जो भी हो, एक बात तो तय है – Ishika Taneja की यह यात्रा एक नई कहानी लिखेगी, जो न केवल प्रेरणादायक होगी, बल्कि लोगों को आत्ममंथन करने के लिए भी मजबूर करेगी। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।