Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025: अरिजीत सिंह, नंदमूरी बालकृष्ण जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों को सर्वोच्च भारतीय सम्मान से पुरस्कृत किये जाएंगे।

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025: हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर सेलिब्रिटीज एवं अन्य कई हस्तियों को भारतीय सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाता है। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि कला, विज्ञान, खेल, सामाजिक कार्य, और चिकित्सा आदि में असाधारण योगदान देने वाले नागरिकों को प्रदान किया जाता है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उन महान हस्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में कामयाबी हासिल की है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025 से हस्तियों को नवाजा गया, आइए जानते हैं किन्हें सम्मानित किया गया।

हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी कई हस्तियों को नवाजा जाएगा, जिसके अंतर्गत 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 139 पद्म (Padma) पुरस्कारों की घोषणा की है , जिसमें 19 पद्म भूषण, (Padma Bhushan), 7 पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) और 113 पद्म श्री (Padma Shri) शामिल हैं। साथियों, क्या आप जानते हैं इस साल किन्हें Padma Bhushan, Padma Vibhushan, Padma Shri से पुरस्कृत किया जाएगा और यह क्यों दिया जाता है? आइए जानते हैं विस्तार से।

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025: क्यों और किन्हें किया गया पुरस्कृत

इस साल पद्म भूषण(Padma Bhushan) से 19 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है।

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025

इस साल जिन हस्तियों को पद्म भूषण(Padma Bhushan) से पुरस्कृत किया जाएगा, उनकी सूची इस प्रकार है:

  1. ए सूर्य प्रकाश – साहित्य एवं शिक्षा (पत्रकारिता), कर्नाटक
  2. अनंत नाग – कला, कर्नाटक
  3. बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) – साहित्य एवं शिक्षा (पूर्व अध्यक्ष प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद), दिल्ली
  4. जतिन गोस्वामी – कला, असम
  5. जोस चाको पेरियाप्पुरम – चिकित्सा, केरल
  6. कैलाश नाथ दीक्षित – अन्य (पुरातत्व), दिल्ली
  7. मनोहर जोशी (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामलों, महाराष्ट्र
  8. नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी – व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु
  9. नंदमुरी बालकृष्ण – कला (तेलुगु फिल्म अभिनेता), आंध्र प्रदेश
  10. पी आर श्रीजेश – खेल (भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर), केरल
  11. पंकज पटेल – व्यापार और उद्योग, गुजरात
  12. पंकज उधास (मरणोपरांत) – कला (ग़ज़ल गायक), महाराष्ट्र
  13. रामबहादुर राय – साहित्य एवं शिक्षा (पत्रकारिता), उत्तर प्रदेश
  14. साध्वी ऋतंभरा – सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश
  15. एस अजित कुमार – कला, तमिलनाडु
  16. शेखर कपूर – कला (फिल्म निर्देशक), महाराष्ट्र
  17. शोभना चंद्रकुमार – कला, तमिलनाडु
  18. सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामलों, बिहार
  19. विनोद धाम – विज्ञान और इंजीनियरिंग (इंटेल के पेंटियम चिप के जनक), संयुक्त राज्य अमेरिका

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025: पद्म विभूषण(Padma Vibhushan) से किन्हें नवाजा गया?

भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर, जैसा कि बताया गया, 7 महत्वपूर्ण हस्तियों को पद्म विभूषण(Padma Vibhushan) से नवाजा जाएगा। यह भारत का दूसरा सर्वोच्च सम्मान है, जिसकी शुरुआत 2 जनवरी 1954 में की गई थी। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र, जैसे कि कला, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, और अन्य में शानदार प्रदर्शन कर समाज में परिवर्तन लाने में कामयाबी हासिल की है। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025

इस साल जिन 7 हस्तियों को Padma Vibhushan प्रदान किया जाएगा, उनकी सूची इस प्रकार है:

  1. श्री दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी – चिकित्सा, तेलंगाना
  2. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर – लोक कार्य, चंडीगढ़
  3. श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया – कला, गुजरात
  4. श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम – कला, कर्नाटक
  5. श्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा, केरल
  6. श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) – व्यापार और उद्योग, जापान
  7. श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) – कला, बिहार

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025: पद्म श्री(Padma Shri) से किन्हें सम्मानित किया गया?

अन्य पुरस्कारों की तरह ही, Padma Shri  भी भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है। यह उन हस्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज के लिए कुछ अच्छे कार्य किए हैं। पद्म श्री के लिए चुने गए व्यक्तियों को राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों और अन्य उत्कृष्ट संस्थानों द्वारा अनुशंसित किया जाता है। इसके पश्चात एक विशेष समिति द्वारा विचार किया जाता है और अंत में राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदन के बाद विजेताओं की सूची की घोषणा कर दी जाती है।

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025

इस वर्ष दिए जाने वाले पद्म श्री(Padma Shri) की हस्तियों की सूची इस प्रकार है:

  1. भीम सिंह भावेश – सामाजिक कार्य, भोजपुर
  2. डॉ. नीरजा भाटला – चिकित्सा (सर्वाइकल कैंसर की पहचान और रोकथाम), दिल्ली
  3. पी दत्तचनमूर्ति – संगीत (थाविल वादक), पुडुचेरी
  4. एल हैंगथिंग – कृषि (फल किसान), नागालैंड
  5. भेरू सिंह चौहान – भक्ति गायक, राजस्थान
  6. जगदीश जोशीला – साहित्य एवं शिक्षा, मध्य प्रदेश
  7. सैली होलकर – सामाजिक उद्यमिता, मध्य प्रदेश
  8. मारुति भुजंगराव चितमपल्ली – लेखक, महाराष्ट्र
  9. बतूल बेगम – लोक गायिका, जयपुर
  10. महावीर नायक – नागपुरी लोक गायक, झारखंड

पद्म श्री विजेता 113 सदस्यों की संपूर्ण सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:🔗 यहाँ देखें

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025: पुरस्कार वितरण समारोह

पद्म पुरस्कारों को राष्ट्रपति भवन में समारोह के दौरान वितरित किया जाएगा, जो कि मार्च या अप्रैल में होने की संभावना बताई जा रही है। इस वर्ष, जैसा कि बताया गया, कुल 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत 23 महिलाएँ और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता शामिल रहेंगे।

Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025: किस प्रकार यह समाज में परिवर्तन ला सकता है?

भारतीय सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की कहानियाँ अन्य देशवासियों को भी समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस तरह के पुरस्कार समाज सेवा को बढ़ावा देते हैं। इस साल विशेष रूप से शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

साथियों, आप Highest Indian honor Padma Bhushan Award 2025 जैसे Padma Awards (Padma Vibhushan, Padma Bhushan, Padma Shri) सम्मानों के बारे में क्या सोचते हैं और यह किस प्रकार समाज में बदलाव ला सकता है, हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताइए।

Share This Article
By Anushka Panwar Writer
Follow:
मैं अनुष्का पंवार, Subah Times की लेखिका हूं। मैं विभिन्न विषयों पर हमेशा meaningful, informative और descriptive लेख लिखती हूँ। मैं विविध विषयों पर लिखती हूं, जिनमें Trending News, Technology, Environmental Issues, Societal Concerns, जो मेरे मुख्य विषय हैं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों जैसे The Economic Times, Times of India, Millennium Post, Asian Age, और Navbharat Times में प्रकाशित हो चुके हैं। लेखन के अलावा, Tech Enthusiast और उद्यमिता (Entrepreneurship) मेरे आदर्श विषय हैं। मेरा सपना तकनीकी उद्योग में एक सकारात्मक और प्रभावशाली लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाने का है। वर्तमान में, मैं लेखन कार्य के साथ एक Innovative Tech Startup पर काम कर रही हूं, जहां रचनात्मकता (creativity) और नवाचार (innovation) मेरे कार्य के विषय है। मेरा मानना है कि शब्दों की ताकत और तकनीक की शक्ति को एक साथ लाकर हम एक बेहतर दुनिया की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और लोगों के सोच में बदलाव ला सकते हैं जो आज के इस तकनिकी युग में बहुत जरुरी है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version