Tamil Superstar & DMDK founder Vijayakanth dies at 71 years : साउथ इंडस्ट्री सदमे में, ‘कैप्टन’ को याद कर दी श्रद्धांजलि

Subah Times
Tamil Superstar Vijayakanth
Tamil Superstar Vijayakanth
Superstar Vijayakanth

सुपरस्टार तमिल एक्टर और राजनेता विजयकांत (Vijayakanth) का 71 साल में इस गुरुवार को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन 28 दिसंबर 2023 की सुबह कोरोना के कारण हुआ है क्योंकि उनको कुछ दिनों पहले कोरोना से इन्फेक्शन हो गया था। जिसके वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फिर बाद में उन्हें चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, उनकी तबियत और अधिक बिगड़ जाने के कारण पिछले 14 दिनों से वेंटिलेटर पर थे फिर यहीं उन्‍होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और इस तरह महज 71 साल की उम्र में  विजयकांत हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से अलविदा कह गए।

विजयकांत (Vijayakanth) के इस आकस्मित निधन से उनके चाहने वाले फैंस के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में  शोक की लहर दौड़ गई है। उनका हर चाहने वाला शोक में है, सोशल मीडिया पर सुपर स्टार विजयकांत को याद करते हुए सभी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने कैप्टन विजयकांत के देहांत पर दुख प्रकट किया है। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है।

पीएम मोदी जी ने X पर शोक जताते हुवे विजयकांत (Vijayakanth) के बारे में लिखा है:

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर लिखा- थिरू विजयकांत (Vijayakanth) के निधन से बेहद दुखी हूं. तमिल फिल्म दुनिया के लीजेंड, विजयकांत के करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों के दिलों पर कब्जा किया. एक राजनीतिक नेता के रूप में, वे तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर स्थायी प्रभाव डालते हुए, सार्वजनिक सेवा के लिए गहराई से प्रतिबद्ध थे. उनका इस तरह से जाना काफी दुखद है, इस जगह की कभी कोई भरपाई नहीं हो सकती. वो मेरे काफी करीबी दोस्त थे और मैं वर्षों से उनके साथ होती आ रही अपनी बातचीत को आज याद कर रहा हूं. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और कई अनुयायियों के साथ हैं. ओम शांति.

PM Narendra Modi with Vijayakanth
PM Narendra Modi with Vijayakanth

सुपर स्टार विजयकांत (Vijayakanth) जी का पार्थिव शरीर का सार्वजनिक श्रद्धांजलि :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने डीएमडीके पार्टी के संस्थापक-नेता और सुपर स्टार  विजयकांत (Vijayakanth) का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का एलान किया। उनका 29 दिसंबर को अंतिम संस्कार किया गया लेकिन अंतिम संस्कार होने से पहले विजयकांत के पार्थिव शरीर  को कोयम्बेडु दफ्तर से आईलैंड, अन्ना सलाई लाया गया था उनका अंतिम दर्शन के लिए और इस हेतु सुबह 6 बजे लेकर दोपहर 1 बजे तक विजयकांत का पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि हेतु यहीं रखा गया था।

विजयकांत (Vijayakanth) का जीवन यात्रा- सुपरस्टार से एक सफल राजनेता तक:

सुपरस्टार विजयकांत (Vijayakanth) का फ़िल्मी कैरियर:

विजयकांत (Vijayakanth) का जन्‍म 28 अगस्‍त 1952 में भारत के तामिलनाडु राज्य में हुआ था। इनका पूरा नाम नारायणन विजयराज अलगरस्वामी था।   विजयकांत एक फेमस तमिल एक्टर थे. उनको प्यार से लोग कैप्टन कहकर भी बुलाते थे।  कैप्टन’ के नाम से मशहूर विजयकांत का अपना फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। विजयकांत की फ़िल्मी  करियर साल 1979 में शुरू हुआ और अपने करियर के दौरान लगभग 200 से अधिक फिल्‍मों में कार्य किया और इस तरह तामिल सिनेमा में लगभग 40 सालों तक अपना करियर बनाए रखा। आज इनको ”कॉल्‍लीवुड” या ”पुरतची तालाईवर भी कहा जाता है।

उनका पहला हिट फिल्‍म  ”सर्कस” था जो साल 1980 में रिलीज हुआ था। विजयकांत का नाटकीय अभिनय और उनकी बेहतरीन भूमिकाओं के  लिए उन्‍हे कई पुरूस्‍कारों से नवाजा गया है। उन्होंने तामिल, तेलुगु, कन्‍नड़, बेंगाली और मलयालम जैसी कई फिल्‍मों में अपना शानदार अभिनय का जलवा दिखाया है। नादिगर संगम (आधिकारिक तौर पर साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (SIAA) के रूप में जाना जाता है) में एक पद पर रहते हुए, एक्टर विजयकांत ने दक्षिण फिल्म उद्योग में काफी क्रांतिकारी बदलाव लाए थे।

सुपरस्टार विजयकांत (Vijayakanth) का राजनितिक सफर:

इसके बाद जब तमिल के सुपरस्‍टार सुपरस्टार विजयकांत (Vijayakanth) का कैरियर पिक पर था तो अचानक उन्होंने फिल्मों की दुनिया छोड़ राजनीति में जाने का फैसला लिया लिया और इस तरह उन्होंने 2005 में सदेसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कडगम (DMDK) नामक राजनितिक पार्टी का गठन किया था।  DMDK के फाउंडर विजय कांत को लोग प्‍यार से कैप्‍टन कहकर बुलाते थे।

साल 2006 में साउथ के सुपरस्टार विजयकांत ने राजनीति में एंट्री की. उन्होंने पहली बार 2006 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया।  2011 में, उन्होंने (DMDK)  एआईएडीएमके के साथ गठबंधन कर 41 निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से उनकी पार्टी ने 29 में जीत हासिल की।  इस तरह कैप्टन की पार्टी (DMDK) ने 2011 में DMK से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचा और उस साल प्रमुख विपक्षी पार्टी बनकर उभरी।  इसके उपरांत विजयकांत साल 2011 से 2016 के बीच तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बनकर कार्य किया।

जैसा की राजनीति में गठबंधन पार्टियों के साथ हमेशा होता रहा है, उसी तरह इनकी गठबंधन पार्टियों में मतभेदों की वजह से (DMDK) डीएमडीके ने एआईएडीएमके से अलग हो गये, जिसके परिणाम स्वरुप बड़ी संख्या में (DMDK) डीएमडीके विधायकों ने विजयकांत का साथ छोड़ते हुवे इस्तीफा दे दिया। इससे  (DMDK) डीएमडीके पार्टी ने राज्य में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा खो दिया।

इसके बाद विजयकांत ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर   द्रमुक और अन्नाद्रमुक के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिसमे विजयकांत उलुंदुरपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव में अन्नाद्रमुक के आर कुमारगुरु से हार गए। फिर उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में टी टी वी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के साथ गठबंधन किया लेकिन इसमें भी  उनकी पार्टी डीएमडीके को  नुकसानदेह साबित हुई।

सुपरस्टार विजयकांत (Vijayakanth) ने विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य के रूप में बेहतरीन कार्य किया। 2016 के बाद, पिछले कई सालों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था. जिसके वजह से पार्टी की बागडोर उनके साथ साथ उनकी पत्नी प्रेमलता महासचिव के रूप में संभाल रही थीं।

(DMDK) डीएमडीके पार्टी के फाउंडर सुपरस्टार विजयकांत (Vijayakanth) की विशेषता और उनकी पहचान:

विजयकांत (Vijayakanth) एक सशक्त और साफ-सुथरी छवि वाले एक सफल नेता थे।  गरीब और पीड़ित लोगों के लिए हमेसा भ्रष्टाचार और कदाचार का विरोध किया करते थे और आवाज उठाते रहते थे। अपने इसी खूबी के कारण से अपने विरोधी दलों के दिग्गज नेता जैसे करुणानिधि और जे जयललिता को राजनीतिक क्षेत्र में एक कड़ी चुनौती और टक्कर अपने राजनैतिक करियर में देते रहे, जिसमे बड़े तबके की जनता का प्यार और सहयोग मिलता रहा था।

विजयकांत तेलुगु भाषी नायडू समुदाय से सम्बन्ध रखते थे मगर इसके बावजूद तमिल भाषी लोगों में काफी लोकप्रिय थे और तमिल लोग अन्नाद्रमुक के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन के विपरीत विजयकांत को प्यार से करुप्पु एमजीआर’ (श्याम एमजीआर) कहते थे। अपने सफल अभिनय और राजनीतिक करियर के अलावा, विजयकांत ने एक टेलीविजन चैनल ‘कैप्टन टीवी’ और एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की थी।

लोगो ने विजयकांत को उनकी बेहतरीन 100वीं फिल्म ‘कैप्टन प्रभाकरण’ में बेहतरीन अभिनय करने के कारण उनको ‘कैप्टन’ उपनाम दिया जो जीवन पर्यन्त उनके नाम के साथ इस उपनाम का टैग लग गया।  उन्होंने के सुपरहिट फ़िल्में दी जिसमे सुपरहिट फिल्म ‘वानाथाई पोला’ मुख्य है।  उनकी ‘रमना’, ‘वल्लारसु’, सिम्मासनम’, ‘वांचीनाथन’ और ‘नरसिम्हा’ फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा और पसंद किया है। विजयकांत ने अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये।

सुपरहिट और बेहतरीन अभिनेता विजयकांत अपने बेहतरीन अभिनय, अपने साफ़ सुथरी छवि, एक शसक्त, सफल और प्रिय नेता के रूप में लोगों के दिल में एक अमिट छोड़ दिए है और हमेशा किये जाते रहेंगे।  ईश्वर उनकी उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और अपने चरणों में जगह दें और यही सुबह टाइम्स (Subah Times) के समस्त टीम के तरफ से ईश्वर से प्राथना है।

My current articles-

FIR booked on Motivational speaker Vivek Bindra: विवेक बिंद्रा पर FIR किसने किया

Is COVID-19 back again in India- 2023: सतर्क हो जायें कोविद के नये वेरिएंट-JN.1 से

Dr Akshata Krishnamurthy is the first Indian in NASA: यात्रा नासा से मंगल ग्रह के रोवर हैंडलिंग तक

My travel website-   Exploring A Nature – Trip, Tour And Travel Guide Blog

 

Share This Article
Leave a comment