Real Life Bollywood Movies: असल ज़िन्दगी के किस्सों से रूबरू करवाती है यह 7 बॉलीवुड फ़िल्में जानिये नाम

Pooja Kanjani

Real Life Bollywood Movies: बॉलीवुड को जीवन का आईना कहा जाता है ऐसे में बॉलीवुड ने असल जिंदगी की कई कहानियों को बड़े परदे पर दिखाया है। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी रियल लाइफ की कहानियों के बार्रे में जिन्होनें लोगों को दीवाना बना दिया और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। आइये जानते है इनके बारे में विस्तार से:

12th फेल (Real Life Bollywood Movies):

Real Life Bollywood Movies

विक्रांत मैसी ने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित 12वीं फेल में अपने करियर को बूस्ट करने वाली एक्टिंग की। यह फिल्म मनोज शर्मा की अत्यधिक गरीबी से लेकर तमाम बाधाओं के बावजूद यूपीएससी परीक्षा पास करने तक की यात्रा को दर्शाती है। मैसी के दृढ़ संकल्प और संघर्ष के चित्रण ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया, जिससे उन्हें प्रशंसा मिली और बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक में उनका नाम शामिल हुआ।

केसरी 2 (Real Life Bollywood Movies):

Real Life Bollywood Movies

केसरी की अपार सफलता के बाद, अक्षय कुमार केसरी 2 में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। केसरी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी, लेकिन अब इसका शीर्षक केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग है। यह बैरिस्टर सी शंकरन नायर की कहानी है, और कैसे उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की असली सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं और अभिनेता माधवन और अनन्या पांडे स्टारकास्ट का हिस्सा होंगे।

चंदू चैंपियन(Real Life Bollywood Movies):

Real Life Bollywood Movies

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन के साथ अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की, जिसमें उन्होंने भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया। इसमें कार्तिक आर्यन ने भावनात्मक रूप से दमदार अभिनय किया, जिसके लिए उनकी फैन फोलोविंग भी बहुत बढ़ी।

एक बंदा काफी है(Real Life Bollywood Movies):

Real Life Bollywood Movies

मनोज बाजपेयी अभिनीत एक बंदा काफ़ी है भी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करने में सफल रही है। इसमें मनोज वाजपेयी की वकील पी.सी. सोलंकी की भूमिका निभाना उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनयों में से एक माना जाता है। यह फ़िल्म सोलंकी की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने यौन शोषण के आरोपी एक शक्तिशाली आध्यात्मिक नेता के खिलाफ़ एक महत्वपूर्ण मुक़दमा लड़ा था।

भाग मिल्खा भाग(Real Life Bollywood Movies):

Real Life Bollywood Movies

जब भी रियल लाइफ स्टोरी की बात हो तो इस फिल्म का नाम शामिल न हो तो लिस्ट अधूरी लगती है। 2013 में रिलीज़ हुई भाग मिल्खा भाग ‘फ्लाइंग सिख’ स्वर्गीय मिल्खा सिंह के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसमें फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में बताया गया है कि कैसे मिल्खा सिंह ने कई दुखों से उबरकर देश के सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनने का सपना देखा। यह फ़िल्म समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बारे में है और हमें कभी हार न मानने का महत्वपूर्ण संदेश देती है।

Bamboo Vastu Tips: बांस का पौधा खोलेगा समृद्धि के द्वार बस ऐसे करें इसे घर में स्थापित

दंगल(Real Life Bollywood Movies):

Real Life Bollywood Movies

2016 की फिल्म दंगल के बाद आपने यह लाइन तो बहुत सुनी होगी की म्हारी छोरी भी छोरो से कम है के। जी हां, 2016 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक, आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ​​अभिनीत, फिल्म दंगल दिग्गज पहलवान गीता फोगट और बबीता फोगट पर आधारित है। फिल्म पूरी तरह से महिला शक्ति के बारे में है यही नहीं इस फिल्म के बाद कई लड़कियों का स्पोर्टस में भी बहुत इंटरेस्ट जगा।

मेरी कोम(Real Life Bollywood Movies):

Real Life Bollywood Movies

यह फिल्म भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम पर आधारित है। फिल्म में बताया गया है कि मैरी कॉम ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और कैसे उन्होंने अपने जीवन में समस्याओं का सामना किया और कैसे उन्होंने उनसे पार पाया। प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म वास्तव में एक सशक्त महिला केंद्रित फिल्म है। यही नहीं इस फिल्म में यह भी देखने को मिला की न मात्र लड़कियां पर कैसे महिलाएं भी घर की जिम्मेदारी निभाते हुए अपना करियर बना सकती है।

Share This Article
Leave a comment