Nitish Kumar Reddy ने 122 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड को Melbourne Cricket Ground पर तोड़ कर एक नया इतिहास  रचा

Anushka Panwar
Nitish Kumar Reddy

Melbourne Cricket Ground (MCG) पर 2024 के IND vs AUS मैच में Nitish Kumar Reddy ने शतक बनाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड रचा:

Nitish Kumar Reddy ने Melbourne Cricket Ground पर 2024 IND vs AUS के मैच में शतक बनाकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। जिसकी उम्र  महज 21 साल और 214 दिन है। इस तरह वह आस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। आपको  बता दें की अभी तक के युवा बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रहे, जिन्होंने 1992 में सिडनी में 18 साल 256 दिन में शतक बनाया था। दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत काबिज हैं, जिन्होंने सन 2019 में 21 साल 92 दिन की उम्र में सिडनी में ही शतक बनाया था।

Contents
Melbourne Cricket Ground (MCG) पर 2024 के IND vs AUS मैच में Nitish Kumar Reddy ने शतक बनाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड रचा: Nitish Kumar Reddy का प्रारंभिक जीवन Nitish Kumar Reddy ने 2024 के IND vs AUS MCG मैच में बनाए अब तक का प्रमुख ऐतिहासिक रिकॉर्ड:     Nitish Kumar Reddy: पहले ही शतक से रच डाला इतिहास :Nitish Kumar Reddy: नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज :Nitish Kumar Reddy: ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय  :Nitish Kumar Reddy: मेलबर्न में नंबर 8 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज  : Nitish Kumar Reddy: ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय :Nitish Kumar Reddy के क्रिकेट करियर की उपलब्धियां:IPL में Nitish Kumar Reddy की धमाकेदार शुरुआत:International क्रिकेट में Nitish Kumar Reddy का शानदार प्रदर्शन:Nitish Kumar Reddy के शतक पर पिता हुए भावुक, Sunil Gavaskar ने की परिवार से प्रशंसा :

तीसरे नंबर पर दत्तू फड़कर हैं, इन्होंने सन 1948 में एडिलेड में 22 साल 46 दिन की उम्र में शतक बनाकर इतिहास रचा था। अब बात 2024 की जाए तो इस बार Nitish Kumar Reddy यह रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुवे  हैं। उन्होंने इस मैच की सीरीज में 71 के औसत से 284 रन बनाकर अनिल कांबली का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है, जिन्होंने 87 रन बनाए थे। Nitish Kumar Reddy के स्ट्राइक रेट के बारे में बताया जाए तो यह 66.98 है और नितीश अभी तक लगभग 29 चौके और 8 छक्के लगा चुके हैं।

Nitish Kumar Reddy, Melbourne Cricket Ground
Nitish Kumar Reddy, Melbourne Cricket Ground (MCG) 2024 IND vs AUS मैच में । (source: Social Media)

Nitish Kumar Reddy का प्रारंभिक जीवन 

नितीश कुमार रेड्डी का जन्म 26 मई 2003 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हुआ था और उनके पिता हिंदुस्तान जिंक के पूर्व कर्मचारी मुत्याला रेड्डी हैं। नितीश एक ऑलराउंडर भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक हैं। वह घरेलू क्रिकेट आंध्र के लिए खेलते हैं और IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। वह बल्लेबाजी अपने दाएं हाथ से करते हैं और उसी हाथ से माध्यम तेज गेंदबाजी भी करते हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने 5 साल की उम्र से अपने पिता के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं विश्वास की वजह से क्रिकेट सीखना प्रारंभ किया था।

नितीश कुमार अपने बारे में बताते हैं कि जब वे सिर्फ 12 या 13 वर्ष की आयु में थे, तब उनके पिता जी ने उन्हें क्रिकेट सीखने के लिए अपनी नौकरी छोड़ने का निर्णय लिया और उनका पिता उनके जीवन के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन पर विश्वास किया। हालाँकि, नितीश कुमार ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए वीडीसीए शिविरों का दौरा किया और शुरुआत में कोच कुमार स्वामी, कृष्ण राव और वाटेकर के अधीन प्रशिक्षण लिया।

यह भी पढ़ें: ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी की विश्व चेस चैंपियनशिप 2024

Nitish Kumar Reddy ने 2024 के IND vs AUS MCG मैच में बनाए अब तक का प्रमुख ऐतिहासिक रिकॉर्ड:     

नितीश कुमार रेड्डी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

Nitish Kumar Reddy: पहले ही शतक से रच डाला इतिहास :

इस साल-  2024,  IND vs AUS के पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मुकाबला Melbourne Cricket Ground (MCG) में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का तीसरे दिन भारत के युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने नाम किया। इस मैच में इन्होने  स्कॉट बॉलैंड की गेंद पर चौका लगाकर अपने  क्रिकेट करियर की पहली सेंचुरी बना कर इतिहास रच दिया है। खेल समाप्ति तक रेड्डी 176 गेंद पर 105 रन बनाने में कामयाब रहे।

नितीश कुमार रेड्डी ने अपने पारी में उन्होंने कुल 10 चौके और एक छक्का लगाए है। भारत के कुल विकेट और रन की बात की जाये तो विकेट -9 एवं रन 358 रहे है। भारत, ऑस्ट्रेलिया के स्कोर 474 रन से 116 रन पीछे है। 

Nitish Kumar Reddy, Melbourne Cricket Ground (MCG) पर शानदार अंदाज में जीत का जश्न मनाते हुए। (source: Social Media)
Nitish Kumar Reddy, Melbourne Cricket Ground (MCG) पर शानदार अंदाज में जीत का जश्न मनाते हुए। (source: Social Media)

Nitish Kumar Reddy: नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज :

नितेश कुमार रेड्डी को 8वें नंबर पर बैटिंग करना का मौका मिला। वह इस टेस्ट क्रिकेट में 8 या उससे नीचे बैटिंग करने वाले एवं सेंचुरी बनाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं। इनसे पहले रह चुके शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों के बारे में  तो वह भारत के अजय रात्रा हैं, जिन्होंने 20 साल 150 दिन की उम्र में और बांग्लादेश के अब्दुल हसन ने 20 साल 108 दिन की उम्र में शतक बनाया था।

Nitish Kumar Reddy: ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय  :

Melbourne Cricket Ground (MCG) पर 2024 IND vs AUS मैच में ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज का भी रिकॉर्ड बनाया है। 

Nitish Kumar Reddy: मेलबर्न में नंबर 8 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज  : 

Melbourne Cricket Ground (MCG) पर नंबर 8 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं नितीश। अभी तक के क्रिकेट करियर में किसी ने भी यह रिकॉर्ड नहीं बनाया है। इतना ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में नंबर 8 या इससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक लगाने वाले पांचवे बल्लेबाजों में से भी एक रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी से पहले गैरी एलेक्सजेंडर 1961, एडम परोरे 2001, मैट प्रायर 2011 और यासिर शाह 2019 ने सेंचुरी लगाने में कामयाबी हासिल की है। 

Nitish Kumar Reddy: ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय :

भारतीय गेंदबाज एवं बल्लेबाज नितीश कुमार का नाम क्रिकेट के क्षेत्र में काफी सुनने में आ रहा है। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने किसी भी विदेशी खिलाड़ी द्वारा ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का भी रिकॉर्ड बनाया है। इस सीरीज में अभी तक कुल 8 छक्के लगाए हैं। वह इस मैच के दौरान इंग्लैंड के माइकल वॉन और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बराबरी के रिकॉर्ड तक पहुंचने में सफल रहे। 

यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की आयु में

Nitish Kumar Reddy के क्रिकेट करियर की उपलब्धियां:

नागालैंड के खिलाफ़ नितीश ने 441 रन बनाए, जिसमें उनका चौगुना शतक सिर्फ़ 345 गेंदों पर बना और 176.41 की औसत से 1237 रन बनाए थे, जो टूर्नामेंट का रिकॉर्ड रहा है। सन 2017-18 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 26 विकेट का भी रिकॉर्ड उन्होंने बनाया था। वर्ष 2017-2018 सीज़न के लिए बीसीसीआई के अंडर-16 में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरजगमोहन डालमिया पुरस्कार से उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। नीतीश ACA (Association of Cricket Australia) से पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 

IPL में Nitish Kumar Reddy की धमाकेदार शुरुआत:

नीतीश को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा सन 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 20 लाख रुपये में खरीदा गया था। लीग में सिर्फ़ 2 मैच और कुछ ओवर खेले, उस समय उन्हें बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिल पाया था। 2024 के सीज़न में अच्छा प्रदर्शन करते हुए, जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ महत्वपूर्ण पारियों के साथ 142 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाकर “इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर” का पुरस्कार अपने नाम किया। सन 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। 

International क्रिकेट में Nitish Kumar Reddy का शानदार प्रदर्शन:

नितीश ने 6 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर बांग्लादेश के खिलाफ अपना T20 का डेब्यू किया और 15 गेंदों पर 16 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद 9 अक्टूबर 2024 को 217 की स्ट्राइक रेट के साथ 35 गेंदों पर 74 रन बनाए। इस ही मैच में 2/23 के आंकड़े के साथ गेंदबाजी करते हुए महमूदुल्लाह सहित 2 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किए गए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की टीम में सम्मिलित किया गया।

नवंबर 2024 को पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के दौरान भारतीय टेस्ट मैच के लिए पदार्पण किया। इस ही मैच की चौथी पारी में भारत के 196/6 के स्कोर पर 7वें स्थान पर पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर के साथ 285 गेंदों पर 128 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक बनाने में कामयाबी हासिल की।

यह भी पढ़ें-  Solos AirGo Vision Smart Glasses: ChatGPT 4 के साथ आ गया दुनिया का पहला AI-Powered Glass

Nitish Kumar Reddy के शतक पर पिता हुए भावुक, Sunil Gavaskar ने की परिवार से प्रशंसा :

Nitish Kumar Reddy ने Melbourne Cricket Ground में हो रहे 2024 IND vs AUS मैच में शतक बनाते हुए इतिहास रचा है। इस पल को देखते उनके पिता मुत्याला रेड्डी काफी भावुक नजर आए। अभी फिलहाल क्रिकेट को लेकर सभी के मुँह पर नितीश कुमार रेड्डी का ही नाम है। नितीश के पिता ने भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर से मुलाकात के दौरान उनके पैर छुए। इस मुलाकात के बाद सुनील गावस्कर भी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस मुलाकात के दौरान गावस्कर जी ने परिवार से नितीश कुमार की काफी प्रशंसा की और इतिहास रचने पर बधाई दी। 

Share This Article
By Anushka Panwar Writer
Follow:
मैं अनुष्का पंवार, Subah Times की लेखिका हूं। मैं विभिन्न विषयों पर हमेशा meaningful, informative और descriptive लेख लिखती हूँ। मैं विविध विषयों पर लिखती हूं, जिनमें Trending News, Technology, Environmental Issues, Societal Concerns, जो मेरे मुख्य विषय हैं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों जैसे The Economic Times, Times of India, Millennium Post, Asian Age, और Navbharat Times में प्रकाशित हो चुके हैं। लेखन के अलावा, Tech Enthusiast और उद्यमिता (Entrepreneurship) मेरे आदर्श विषय हैं। मेरा सपना तकनीकी उद्योग में एक सकारात्मक और प्रभावशाली लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाने का है। वर्तमान में, मैं लेखन कार्य के साथ एक Innovative Tech Startup पर काम कर रही हूं, जहां रचनात्मकता (creativity) और नवाचार (innovation) मेरे कार्य के विषय है। मेरा मानना है कि शब्दों की ताकत और तकनीक की शक्ति को एक साथ लाकर हम एक बेहतर दुनिया की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और लोगों के सोच में बदलाव ला सकते हैं जो आज के इस तकनिकी युग में बहुत जरुरी है।
Leave a comment