IPL Auction 2026: साथियों, हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए IPL जबरदस्त उत्साह और रोमांच लेकर आने वाला है। अब सबकी निगाहें IPL 2026 की नीलामी (Auction) के बाद,आने वाले समय में होने वाले रोमांचक भरे मुकाबलों पर टिकी हुई हैं। हमें उम्मीद है कि आप भी हमारी तरह इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे। दोस्तों, आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन सच्चाई यह है कि IPL का असली खेल मैदान पर शुरू होने से पहले ही ऑक्शन टेबल पर शुरू हो जाता है। यही वह मंच होता है जहाँ टीमें अपनी रणनीति तय करती हैं और पूरे सीज़न की नींव रखी जाती है।
इतना ही नहीं,बल्कि फैंस भी इस ऑक्शन के बाद आईपीएल 2026 प्लेयर्स लिस्ट का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार करते है। हर कोई यह जानना चाहता है कि When Will IPL 2026 Start? और साथ ही इस साल का Most Expensive Player in Player यानि की ‘आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी’ कौन होगा। क्या इस बार कोई युवा सितारा बाजी मारेगा या फिर कोई अनुभवी दिग्गज खिलाड़ी बाजी मार ले जाएगा?
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार आईपीएल ऑक्शन के दौरान कुछ ऐसे नए और चौंकाने वाले नियम लाए गए हैं, जो खेल का पासा पलट सकते हैं। तो साथियों, आइए इस लेख में इन सभी जानकारियों को विस्तार से जानते हैं।
IPL 2026 कब शुरू होगा? | When Will IPL 2026 Start
क्रिकेट प्रेमी IPL 2026 को लेकर अक्सर यह प्रश्न करते हैं कि When Will IPL 2026 Start? तो अब क्रिकेट प्रेमियों, लम्बे समय तक इंतज़ार के बाद आधिकारिक रूप से यह घोषणा कर दी गयी है की IPL New Season की शुरुआत 26 मार्च 2026 से होगी और यह टूर्नामेंट 31 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान सभी टीमें खिताब पर कब्जा पाने के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। आइए जानते हैं कि इस साल किन-किन वेन्यू (Venues) पर ये मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं:
| क्र.सं. | स्टेडियम का नाम (Stadium Name) | शहर (City) |
|---|---|---|
| 1 | नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) | अहमदाबाद |
| 2 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (RCB Home Ground) | बेंगलुरु |
| 3 | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (CSK Home Ground) | चेन्नई |
| 4 | अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) | दिल्ली |
| 5 | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम | हैदराबाद |
| 6 | इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Stadium) | लखनऊ |
| 7 | इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम | मोहाली |
| 8 | महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम | मुल्लांपुर |
| 9 | वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) | मुंबई |
| 10 | ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम | विशाखापत्तनम |
IPL Auction 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी | Most Expensive Player in IPL 2026
हम जानते हैं कि हर IPL Auction 2026 में सबसे ज़्यादा पैसो की बोली पर ख़रीदे जाने वाला खिलाडी ही Most Expensive Player in IPL 2026 की सूचि में शामिल होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में संपन्न हुए इस ऑक्शन के दौरान, ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन – Cameron Green IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी (Most Expensive Player in IPL) के रूप में चुना गया है। अक्सर जब किसी बड़ी लीग की शुरुआत होने वाली हो और दो या उससे अधिक टीमें किसी एक खिलाड़ी को हासिल करने की कोशिश करती हैं, तो उस खिलाड़ी की कीमत उम्मीद से कहीं ज़्यादा बढ़ जाती है।

इस दौरान यह देखना भी दिलचस्प होता है कि किस टीम ने किस खिलाड़ी को किस भूमिका (Role) के लिए चुना है। जहाँ कुछ टीमें अपनी पुरानी कमियों को दूर करने के लिए अनुभवी दिग्गजों पर दांव लगाती हैं, वहीं कुछ टीमें भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए युवा टैलेंट पर भारी रकम खर्च करती हैं।
| क्र.सं. | खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | प्रकार (Type) | बेस प्राइस (Base) | बिका (Sold) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | कैमरन ग्रीन (Cameron Green) | KKR | BAT | 2.00 | 25.20 |
| 2 | मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) | KKR | BOWL | 2.00 | 18.00 |
| 3 | कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) | CSK | BAT | 0.30 | 14.20 |
| 4 | प्रशांत वीर (Prashant Veer) | CSK | AR | 0.30 | 14.20 |
| 5 | लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) | SRH | AR | 2.00 | 13.00 |
| 6 | मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) | KKR | BOWL | 2.00 | 9.20 |
| 7 | जोश इंग्लिस (Josh Inglis) | LSG | BAT | 2.00 | 8.60 |
| 8 | औकिब नबी (Auqib Nabi) | DC | AR | 0.30 | 8.40 |
| 9 | रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) | RR | BOWL | 2.00 | 7.20 |
| 10 | जेसन होल्डर (Jason Holder) | GT | AR | 2.00 | 7.00 |
| 11 | वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) | RCB | AR | 2.00 | 7.00 |
| 12 | राहुल चाहर (Rahul Chahar) | CSK | BOWL | 1.00 | 5.20 |
| 13 | मंगेश यादव (Mangesh Yadav) | RCB | AR | 0.30 | 5.20 |
| 14 | बेन ड्वारशुइस (Ben Dwarshuis) | PBKS | AR | 1.00 | 4.40 |
| 15 | पथुम निसंका (Pathum Nissanka) | DC | BAT | 0.75 | 4.00 |
| 16 | तेजस्वी दहिया (Tejasvi Dahiya) | KKR | BAT | 0.30 | 3.00 |
| 17 | जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) | SRH | AR | 0.50 | 3.00 |
| 18 | कूपर कोनोली (Cooper Connolly) | PBKS | AR | 2.00 | 3.00 |
| 19 | मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) | LSG | BAT | 0.30 | 2.60 |
| 20 | एडम मिल्ने (Adam Milne) | RR | BOWL | 2.00 | 2.40 |
इसे भी पढ़े: Indian Street Premier League: ISPL और नए लांच किये गए फिटनेस मानक SET Score से संबंधित पूरी जानकारी।
Unsold Players in IPL 2026: आईपीएल ऑक्शन में क्यों महशूर खिलाडी रह गए अनसोल्ड ?
अबू धाबी में आयोजित ऑक्शन के दौरान जहाँ कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपयों की धनवर्षा हुई, वहीं कुछ अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिल पाया। हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ऑक्शन में किसी खिलाड़ी का न बिकना हमेशा उसकी काबिलियत पर सवाल नहीं उठाता; बल्कि कई बार यह टीमों की विशेष रणनीति, सीमित बजट या पहले से भरे हुए IPL Squad की वजह से भी होता है।
इस बार अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों की सूची में जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) और डेवन कॉनवे (Devon Conway) जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 2026 के IPL नए सीजन के लिए कई फ्रेंचाइजी ने अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर ही खिलाड़ियों पर बोली लगाई, जिसके कारण कई दिग्गज खिलाड़ी इस बार किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।
हालाँकि, IPL में अनसोल्ड रहना करियर का अंत नहीं होता। ऑक्शन के दौरान सिलेक्ट नहीं होने के बावजूद, यदि टूर्नामेंट के दौरान कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो ‘रिप्लेसमेंट’ के तौर पर इन खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की संभावना बनी रहती है। यही कारण है कि ‘Unsold Players in IPL 2026’ की सूची भी पूरे टूर्नामेंट के दौरान चर्चा में रहती है।
आइए, नीचे दी गई सूची “आईपीएल 2026 प्लेयर्स लिस्ट” के माध्यम से कुछ प्रमुख अनसोल्ड खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं:
| खिलाड़ी (Player) | बेस प्राइस (Base) | खिलाड़ी (Player) | बेस प्राइस (Base) |
|---|---|---|---|
| जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) | 2.00 | डेवोन कॉनवे (Devon Conway) | 2.00 |
| गेराल्ड कोएत्ज़ी (Gerald Coetzee) | 2.00 | डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell) | 2.00 |
| जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) | 1.00 | झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) | 1.50 |
| मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) | 2.00 | महेश थीक्षाना (Maheesh Theekshana) | 2.00 |
| जेमी स्मिथ (Jamie Smith) | 2.00 | स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) | 1.50 |
| रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) | 1.50 | अल्ज़ारी जोसेफ (Alzarri Joseph) | 2.00 |
| दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) | 0.75 | श्रीकर भरत (Srikar Bharat) | 0.75 |
| महिपाल लोमरोर (Mahipal Lomror) | 0.50 | विजय शंकर (Vijay Shankar) | 0.30 |
IPL Auction 2026 के दौरान लाए गए नए नियम | New Rules for IPL 2026
ऑक्शन के दौरान IPL 2026 के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किए हैं, जो इस मिनी IPL Auction 2026 के दौरान काफ़ी चर्चा में भी रहे हैं। इन नियमों का उद्देश्य ऑक्शन की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना और विदेशी खिलाड़ियों की बढ़ती हुई कीमतों को रोकना है।
आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के प्रमुख नए नियमों के बारे में—
विदेशी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम फीस (Salary Cap Rule)
आप जानकर हैरान होंगे, लेकिन पाठकों, यह इस बार के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बदलावों में से एक है।
नियम: मिनी ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी की सैलरी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती।
कैसे काम करता है:
अगर ऑक्शन के दौरान किसी विदेशी खिलाड़ी (जैसे कैमरन ग्रीन) पर बोली 18 करोड़ रुपये से ऊपर जाती है (मान लीजिए 25 करोड़), तो टीम को अपने पर्स से पूरे 25 करोड़ रुपये ही देने होंगे, लेकिन खिलाड़ी को केवल 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। बाकी के 7 करोड़ रुपये बीसीसीआई के खिलाड़ी कल्याण कोष (Player Welfare Fund) में जमा कर दिए जाएंगे।
नोट: कृपया ध्यान दें कि यह नियम केवल विदेशी खिलाड़ियों पर लागू है, भारतीय खिलाड़ियों पर यह लागू नहीं होता है।
राइट टू मैच (RTM) कार्ड का अभाव
आमतौर पर मिनी ऑक्शन में RTM (Right to Match) कार्ड का विकल्प नहीं दिया जाता है। उसी तरह इस बार भी New Rules for IPL 2026 के कारण फ्रेंचाइज़ी अपने रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों को वापस पाने के लिए RTM का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। फ्रेंचाइज़ी के पास खिलाड़ियों को वापस पाने का एकमात्र तरीका उन पर सबसे ऊँची बोली लगाना ही था।

विदेशी खिलाड़ियों के हटने पर प्रतिबंध (Withdrawal Penalty)
अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद बिना किसी ठोस स्वास्थ्य कारण (Injury/Medical reason) के टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है, तो उस पर 2 साल का प्रतिबंध (Ban) लगाया जाएगा। नए नियमों के अनुसार खिलाड़ी अब अपनी मर्जी से टूर्नामेंट नहीं छोड़ पाएंगे।
मेगा ऑक्शन में पंजीकरण अनिवार्य
यदि कोई विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन (जैसे 2025 में हुआ था) के लिए खुद को रजिस्टर नहीं करता है, तो वह अगले साल के ऑक्शन (2026) में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होगा। इसका उद्देश्य विदेशी खिलाड़ियों को ऑक्शन के दौरान भारी रकम पाने की रणनीति से रोकना है।
स्क्वाड और बजट सीमा
- स्क्वाड साइज: प्रत्येक टीम में कम से कम 18 और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं।
- विदेशी खिलाड़ी: एक टीम के स्क्वाड में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं।
साथियो, IPL Auction 2026 के ख़त्म होने के बाद अब हम यह देख सकते हैं कि आगामी सीज़न का मुकाबला पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। वैसे पाठकों, ऑक्शन के दौरान लिए गए फैसलों ने टीमों को एक नया स्वरूप प्रदान किया है। अगर हम आईपीएल 2026 प्लेयर्स लिस्ट पर नज़र डालें, तो हमें यह पता चलता है कि सही खिलाड़ियों का चयन और बजट का सही तरीके से किया गया इस्तेमाल किसी भी टीम की जीत की वजह बन सकता है। इन सबको देखते हुए IPL 2026 New Season को लेकर फैंस की उम्मीदें काफ़ी बढ़ गई हैं।
पढ़ रहे पाठकों, मुझे तो इस IPL Auction 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी (Most Expensive Player in IPL) का प्रदर्शन देखने के लिए काफ़ी उत्साह है और आशा है कि यही उत्साह आपको भी होगा। इसके साथ ही, यदि आप भी आने वाले नए साल 2026 को और ज़्यादा यादगार बनाने के लिए और आईपीएल मैचेस का लुत्फ़ उठाने के लिए स्टेडियम जाने वाले हैं, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से ‘सुबह टाइम्स’ के साथ अपना वेन्यू बताना न भूलिएगा।


