Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार (28 जनवरी, 2026) को चार अन्य लोगों के साथ निधन हो गया, उनका चार्टर्ड विमान आग की चपेट में आ गया। विमानन नियामक के अनुसार, यह घटना बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई, इसमें विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
हालाँकि देखा जाए तो हवाई दुर्घटनाएँ, काफी कम होती हैं, फिर भी जब भी हुई है इसमें कई बार प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं, वैज्ञानिकों और सार्वजनिक हस्तियों ने अपनी जान गंवाई है, जिससे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रीय स्मृति पर अमिट प्रभाव पड़ा है। दशकों से, विमान दुर्घटनाओं से जुड़ी कई ऐसी त्रासदियों ने कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के करियर को अचानक समाप्त कर दिया है।
इस लेख में हम उन राजनेताओं और प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में बात करेंगें जिन्होंने हवाई दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई है:
होमी भाभा(Ajit Pawar):
इस लिस्ट में पहला नाम है भारत के अग्रणी परमाणु भौतिक विज्ञानी होमी जहांगीर भाभा का, होमी भाभा का 24 जनवरी, 1966 को एयर इंडिया की फ्लाइट 101 में एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। यह उस समय की सबसे खतरनाक हवाई दुर्घटनाओं में से एक था।
गुरनाम सिंह(Ajit Pawar):

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री गुरनाम सिंह की 31 मई, 1973 को दिल्ली में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इंडियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान चेन्नई से नई दिल्ली जा रहा था और पालम हवाई अड्डे पर लैंड करने से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस समय सम्पूर्ण पंजाब राज्य इस दुर्घटना से शोक में डूब गया था।
मोहन कुमारमंगलम(Ajit Pawar):

केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री मोहन कुमारमंगलम का 31 मई, 1973 को नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के पास इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 440 की दुर्घटना होने से निधन हो गया।
संजय गांधी(Ajit Pawar):

कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी का 23 जून, 1980 को एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। सफदरजंग हवाई अड्डे के पास दिल्ली फ्लाइंग क्लब के विमान में एयर शो दिखाने का प्रयास करते समय विमान अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एन.वी.एन. सोमू(Ajit Pawar):

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एन.वी.एन. सोमू और तीन अन्य सैन्यकर्मी 14 नवंबर, 1997 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के लुंगर सेक्टर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए। सोमू 1969 से द हिंदू ऑफिस और नेशनल प्रेस एम्प्लॉई यूनियन के अध्यक्ष भी थे।
डेरा नटुंग(Ajit Pawar):

अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता डेरा नटुंग की मृत्यु 8 मई, 2001 को हेलीकॉप्टर में हुई। उस समय पवन हंस उस समय हेलीकॉप्टर में सवार थे, जिसमें वे इटानगर से पश्चिम कामेंग जा रहे थे, खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ओ.पी. जिंदल:

उद्योगपति और हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश जिंदल और कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह की 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका हेलीकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था, तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सुरेंद्र सिंह:
हरियाणा के कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी ओम प्रकाश जिंदल की 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका हेलीकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था, तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाई.एस. राजशेखर रेड्डी:

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का 2 सितंबर, 2009 को निधन हो गया, खराब मौसम के कारण उनका बेल 430 हेलीकॉप्टर घने नल्लामाला जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दोरजी खांडू:
30 अप्रैल 2011 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य लोगों की उस समय मृत्यु हो गई, तवांग से इटानगर ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर राज्य के पश्चिम कामेंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत:

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत का 8 दिसंबर, 2021 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। यह घटना तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुई।
विजय रूपाणी:

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मृत्यु 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई। लंदन जा रहा यह विमान मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा और उसमें आग लग गई।


