Who is Vignesh Puthur: वर्तमान समय में दुनिया की सबसे बड़ी और साथ ही सबसे प्रसिद्ध लीग IPL 22 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है, जिसका आखिरी मैच 25 मई 2025 को खेला जाएगा। इस दौरान कल, यानी 23 मार्च 2025 को, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस बार भी हर बार की तरह एक नए सितारे विग्नेश पुथुर (Vignesh IPL player) ने उभरकर IPL मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है और खुद को दूसरों से अलग दिखने में कामयाबी हासिल की है।
क्या आप विग्नेश(Vignesh mi player) के IPL 2025 के स्टैटिस्टिक्स(Vignesh puthur stats) को जानते हैं? वह मात्र 24 साल(Vignesh puthur age) के हैं और IPL प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और उनके IPL तक पहुंचने का सफर।
Who is Vignesh Puthur: डेब्यू मैच में दमदार प्रदर्शन करने पर विग्नेश पुथुर की एमएस धोनी ने प्रशंसा की, मैच के दौरान लिए 3 विकेट(Vignesh puthur stats) ,फैंस के द्वारा भी किया गया काफी पसंद।
आईपीएल 2025 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करते हुए 24 वर्षीय लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर (Left arm Wrist spin) ने शानदार प्रदर्शन कर प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एमएस धोनी से प्रशंसा प्राप्त की। अपने पहले मैच के दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट (Vignesh puthur stats) लेने में कामयाबी हासिल की। खेल के दौरान CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हूडा उपस्थित थे, जिस वजह से मैच के दौरान माहौल काफी रोमांचक हो गया।
Who is Vignesh Puthur: विग्नेश पुथुर का प्रारंभिक जीवन
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलने वाले विग्नेश का जन्म 2 मार्च 2001 को हुआ था। वर्तमान समय में उनकी उम्र 24 वर्ष (Vignesh puthur age) है। उनका जन्म पेरिंतलमन्ना (Perinthalmanna), मलप्पुरम, केरल, भारत में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा GMHSS पेरिंतलमन्ना (Perinthalmanna) और GEMS आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, मलप्पुरम से पूरी की है। इनकी उच्च शिक्षा के बारे में पूछा जाए तो यह सेंट थॉमस कॉलेज, त्रिशूर और PTM गवर्नमेंट कॉलेज, पेरिनथलमन्ना से पूरी की गई है। फिलहाल MA in Literature की पढ़ाई नवंबर 2024 से PTM कॉलेज से प्रारंभ की गई है।
Who is Vignesh Puthur: विग्नेश पुथुर(Vignesh mi player) का क्रिकेट करियर
विग्नेश ने क्रिकेट खेलना बहुत छोटी उम्र से शुरू कर दिया था। उनके पिता का नाम सुनील कुमार है, जो एक ऑटो ड्राइवर हैं, और उनकी माता का नाम K.P. Bindhu है। वर्तमान समय में आईपीएल 2025 (Vignesh IPL player) में विग्नेश ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में उनके प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया।
घरेलू और राज्य टीमों में इन्होंने केरल अंडर-14, केरल अंडर-19, केरल अंडर-23, मलप्पुरम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी, जोली रोवर्स, अल्लेप्पी रिपल्स (Alleppey Ripples,2024) और मुंबई इंडियंस (MI, 2025) आदि का हिस्सा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान उनके कोच/मेंटोर विजयन हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली(Batting Style) राइट-हैंडेड (Right hand Bat) है और गेंदबाजी शैली(Bowling Style) Left arm Wrist spin के रूप में है
Who is Vignesh Puthur: इस मैच में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मैच में CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने मैच के दौरान सबसे ज्यादा 31 रन बनाए।
मैच के दौरान बल्लेबाजों का प्रदर्शन:
- रोहित शर्मा – 0 रन (4 गेंद, 0 चौके, 0 छक्के, स्ट्राइक रेट: 0.00)
- रायन रिकेल्टन – 13 रन (7 गेंद, 3 चौका, 0 छक्के, स्ट्राइक रेट: 185.71)
- विल जैक्स – 11 रन (7 गेंद, 2 चौके, 0 छक्के, स्ट्राइक रेट: 157.14)
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान) – 29 रन (26 गेंद, 2 चौके, 1 छक्के, स्ट्राइक रेट: 111.53)
- तिलक वर्मा – 31 रन (25 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के, स्ट्राइक रेट: 124.00)
- रॉबिन मिन्ज़ – 3 रन (9 गेंद, 0 चौके, 0 छक्के, स्ट्राइक रेट: 33.33)
- नमन धीर – 17 रन (12 गेंद, 1 चौका, 0 छक्का, स्ट्राइक रेट: 141.66)
- मिचेल सैंटनर – 11 रन (13 गेंद, 1 चौका, 0 छक्के, स्ट्राइक रेट: 84.61)
- दीपक चाहर – नाबाद 28 रन (15 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के, स्ट्राइक रेट: 186.66)
- ट्रेंट बोल्ट – 1 रन (2 गेंद, 0 चौके, 0 छक्के, स्ट्राइक रेट: 50.00)
- सत्यनारायण राजू – नाबाद 1 रन (1 गेंद, 0 चौके, 0 छक्के, स्ट्राइक रेट: 100.00)
मैच के दौरान गेंदबाजों का प्रदर्शन:
- विग्नेश पुथुर(Vignesh Mi player) ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए और उनकी इकोनॉमी 8.00 रही।
- दीपक चाहर और विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिया।
- नमन धीर की इकोनॉमी सबसे अच्छी (4.00) रही, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
- ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर महंगे साबित हुए, क्रमशः 9.00 और 11.07 की इकोनॉमी के साथ।
- सत्यनारायण राजू ने 1 ओवर में 13 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
मार्च 24, सोमवार को, यानी आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच होगा। आईपीएल 2025 का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित किया जाएगा। क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले हैदराबाद में होंगे, जबकि क्वालीफायर 2 और फाइनल, कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे।
साथियों, इस लेख(Who is Vignesh Puthur) के माध्यम से बताए गए इस मैच के दौरान विग्नेश पुथुर(Vignesh IPL player) के प्रदर्शन के बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या इस खिलाड़ी का प्रदर्शन(Vignesh puthur stats) आपको भी प्रभावित कर गया? इस मैच के बाद वे सभी की नजरों में आ गए हैं।उनकी इस उम्र(Vignesh puthur age) में मिली प्रशंसा आने वाले क्रिकेटरों को किस प्रकार प्रेरित करेगी? क्या आप भी IPL 2025 के आगामी मैचों के प्रदर्शन को देखने के लिए उत्साहित हैं? अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से बताइए!