TikTok Ban in the US:भारत के बाद अब 2025 में अमेरिका में भी डोनाल्ड ट्रम्प के द्वारा बैन किया जा रहा यह App

TikTok Ban in the US

TikTok Ban in the US: साथियों, क्या आप जानते हैं कि वर्तमान समय में Chinese Apps ने सभी जगह अपना वर्चस्व स्थापित किया हुआ है। इस तरह के ऐप्स के उपयोग की वजह से कई प्रकार की गलत जानकारियाँ एवं साथ ही कई सीक्रेट इनफॉर्मेशन को फैलाने का कार्य किया जा रहा है, जो कि कई देशों के नियम-कानूनों का उल्लंघन करती हैं। इसी वजह से 2020 में भारत ने TikTok App सहित कई Chinese Apps को बैन किया था। दोस्तों, आपको यह बता दें कि यह कदम भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए किया गया था।

साथियों, भारत के बाद अब TikTok Ban in the US यानि America की  सरकार द्वारा भी इस Chinese App को बैन को लेकर संभावना जताई गई है। आइए दोस्तों जानते हैं अमेरिका की  सरकार द्वारा Chinese TikTok App के खिलाफ किन कदमों को उठाया गया और यह क्यों आवश्यक है?

TikTok Ban in the US: अमेरिका में भी बहुत जल्द TikTok App बैन होने की संभावना। आइए जानते हैं अमेरिकी सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश।

वर्तमान समय में अमेरिका में TikTok के लगभग 170 मिलियन उपयोगकर्ता हैं। परंतु वर्तमान समय में इसे जल्द ही बैन किए जाने की सूचना प्रदान की गई है। TikTok Ban करने के कुछ घंटों पहले ByteDance Company ने अपनी सेवाएं बंद कर दीं। इस ऐप को ओपन करने के दौरान अमेरिकी उपयोगकर्ता को एक मैसेज प्रदान किया जा रहा है, जिसमें “TikTok App अभी उपलब्ध नहीं है” जैसी सूचना प्रदान की जा रही है।

शुक्रवार को अमेरिका  में स्थित सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने टिकटोक (TikTok) के प्रतिबंध को लेकर अपना इंटरेस्ट दिखाया, जो कि यह सुनिश्चित करता है कि Chinese TikTok App Ban होने की संभावना ज्यादा है। यह कदम साथ ही यह भी सुनिश्चित करता है कि अमेरिकी सरकार अपनी सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए सीरियस एक्शन ले रही है।

Twitter पर अमेरिका में TikTok बैन होने पर दी गई सूचना को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

TikTok Ban in the US

TikTok Ban in the US: क्यों बैन किया जाएगा अमेरिका में यह Chinese App?

साथियों, क्या आप अमेरिका सरकार द्वारा लाए गए नियम के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि यह TikTok App एक स्पेसिफिक कानून के अंतर्गत बैन करने का निर्णय लिया गया है। यह कानून पिछले साल अमेरिकी कांग्रेस द्वारा लाया गया था, जिसके अनुसार TikTok App की चीनी कंपनी ByteDance को अपना अमेरिका 9के बिजनेस को किसी ऐसे खरीदार को बेचना होगा, जिसे अमेरिकी सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई हो, अन्यथा इस एप्लीकेशन को बैन कर दिया जाएगा।

इसके अन्य प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:

राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएँ(National Security Concerns): अमेरिकी सरकार का कहना है कि TikTok App, जो कि ByteDance कंपनी द्वारा चलायी जा रही है, इस ऐप के माध्यम से अमेरिकी उपयोगकर्ताओं के डेटा को इकट्ठा कर चीनी सरकार के किसी उपयोग में लाई जा सकती है।

जासूसी के आरोप (Allegations of Espionage): अमेरिकी सांसदों (U.S. lawmakers) द्वारा चेतावनी दी गई है कि TikTok का इस्तेमाल अमेरिकी निवासियों की जासूसी (Espionage) के लिए किया जा सकता है। FBI (Federal Bureau of Investigation) के निदेशक क्रिस्टोफर रे (Christopher Wray) द्वारा यह बताया गया है कि चीनी सरकार TikTok के द्वारा अमेरिकी डिवाइस तक पहुंचने में समर्थ हो सकती है, जो कि सुरक्षा को लेकर इस पर प्रश्न उठाती है।

TikTok Ban in the US (source: Twitter)

यह भी पढ़ें: ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट कक्षा में सफलतापूर्वक उतरा

TikTok Ban in the US: भारत में यह Chinese App कब बैन हुआ था?

भारत सरकार द्वारा अपनी सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी की सुरक्षा को कायम रखने के उद्देश्य से 29 जून 2020 को TikTok  और इसके जैसे 58 अन्य Chinese App पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। भारत में Chinese TikTok App Ban  के दौरान लगभग 200 मिलियन यूजर थे, जिसकी वजह से चीनी मार्केट काफी प्रभावित हुआ था। परंतु इसके पश्चात अन्य Chinese Apps जैसे Xiaohongshu और Lemon8 को काफी फायदा हुआ क्योंकि यह TikTok  के लिए विकल्प की तरह हैं।

TikTok Ban in the US: भारत में TikTok App क्यों बैन किया गया था?

भारत में TikTok App Ban होने के कारण इस प्रकार हैं:

  • राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएँ(National Security Concerns): भारतीय TikTok App उपयोगकर्ताओं के डेटा को गलत तरीके से उपयोग नहीं किया जाए, इस उद्देश्य से भारत में यह Chinese App Ban किया गया।
  • फेक न्यूज और गलत सूचनाएँ(Fake News and Misinformation): इस  Chinese App  के उपयोग के दौरान कई तरह से गलत जानकारियों को फैलाने का कार्य किया जा रहा था, जिस वजह से इस पर प्रतिबंध लगाया गया था।
  • अश्लील सामग्री(Obscene Content): भारत में TikTok पर कई प्रकार से अश्लील और हिंसक कंटेंट को पोस्ट किया जाता था, जो कि नागरिकों, खासकर बच्चों एवं युवाओं पर नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही थी।
  • साइबरबुलिंग (Cyberbullying): Chinese TikTok App  का उपयोग मानसिक स्वास्थ्य को भी काफी प्रभावित कर रहा था। इन सभी कारणों की वजह से भारत सरकार द्वारा इस  TikTok App  पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
TikTok App Bans in India

TikTok Ban in the US: वैश्विक स्तर पर Chinese Apps का मार्केट

दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Chinese App का मार्केट वैश्विक स्तर पर तीव्रता से ग्रो कर रहा है। आइए वैश्विक स्तर पर चीनी मार्केट के प्रमुख बिंदुओं पर एक नजर डालें:

वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी(Global Market Share): Chinese Apps जैसे TikTok, Shein, और Temu बाजार का बहुत बड़ा हिस्सा कब्जा कर रखा है। साल 2024 की बात की जाए तो TikTok App  और PUBG Mobile जैसी ऐप्लिकेशन्स (Applications) ने एक अरब से ज्यादा का बिजनेस किया है।

मोबाइल गेमिंग में प्रभाव (Impact on Mobile Gaming): मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में चीनी कंपनियाँ वैश्विक स्तर पर बाजार का लगभग 31% हिस्सा रखती हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 तक यह मार्केट 39.6 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

दक्षिण-पूर्व एशिया में लोकप्रियता (Popularity in Southeast Asia): दक्षिण-पूर्व एशिया (SEA) के कई देशों ने इस तरह के Chinese Apps के इंस्टॉलेशन(Installation) में वृद्धि देखी गई है, जैसे इंडोनेशिया(Indonesia) में 22%, फिलीपींस(Philippines) में 21%, और मलेशिया(Malaysia) तथा थाईलैंड(Thailand) में 19% इंस्टॉलेशन किए गए।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Chinese Apps  का मार्केट 2025 तक 50 अरब डॉलर तक होने की संभावना है।

TikTok Ban in the US: किन अन्य देशों में यह Chinese Apps Ban किये गए है ?

सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत के अलावा कई देशों द्वारा Chinese App जैसी एप्लीकेशन को बैन कर दिया गया है, जो कि इस प्रकार है:

  • पाकिस्तान(Pakistan): सन 2021 में टिकटोक ऐप पर ‘अश्लीलता और अनैतिकता’ जैसी जानकारियों फैलाने की शिकायतों के कारण बैन किया गया था।
  • ब्रिटेन(Britain): इस देश में सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों द्वारा इस ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया था।
  • ऑस्ट्रेलिया(Australia): सुरक्षा चिंताओं की वजह से इसे ऑस्ट्रेलियन सरकार द्वारा बैन किया गया।
  • कनाडा(Canada): यहाँ पर इस चीनी ऐप को फरवरी 2023 में बैन किया गया।
  • इंडोनेशिया(Indonesia): 2018 में एडल्ट और मिसलीडिंग कंटेंट के कारण इसे बैन किया गया, परंतु इसे वापस उपयोग के लिए चालू कर दिया गया है।
  • सोमालिया(Somalia): युवाओं पर नकारात्मक एवं हानिकारक प्रभाव पड़ने की वजह से इसे सोमालिया में बंद किया गया।
  • अफगानिस्तान(Afghanistan): ऊपर दिए गए कारणों की वजह से ही अफगानिस्तान सरकार द्वारा भी इसे बैन करने का निर्णय लिया गया।
  • मोंटाना(Montana)(अमेरिका): मोंटाना(Montana) अमेरिका का पहला ऐसा राज्य(state) है जहाँ इस TikTok App पर प्रतिबंध लगाया गया है।

आइए साथियों देखते हैं कि TikTok Ban in the US यानि की America Government  द्वारा यह TikTok App को पूर्ण रूप से बैन किया जाता है या नहीं। साथियों, आप इस तरह के Chinese Apps  के बारे में क्या सोचते हैं और यह किस प्रकार प्राइवेसी को भंग करने में भूमिका निभा सकते हैं, कृपया हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।

Share This Article
By Anushka Panwar Writer
Follow:
मैं अनुष्का पंवार, Subah Times की लेखिका हूं। मैं विभिन्न विषयों पर हमेशा meaningful, informative और descriptive लेख लिखती हूँ। मैं विविध विषयों पर लिखती हूं, जिनमें Trending News, Technology, Environmental Issues, Societal Concerns, जो मेरे मुख्य विषय हैं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों जैसे The Economic Times, Times of India, Millennium Post, Asian Age, और Navbharat Times में प्रकाशित हो चुके हैं। लेखन के अलावा, Tech Enthusiast और उद्यमिता (Entrepreneurship) मेरे आदर्श विषय हैं। मेरा सपना तकनीकी उद्योग में एक सकारात्मक और प्रभावशाली लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाने का है। वर्तमान में, मैं लेखन कार्य के साथ एक Innovative Tech Startup पर काम कर रही हूं, जहां रचनात्मकता (creativity) और नवाचार (innovation) मेरे कार्य के विषय है। मेरा मानना है कि शब्दों की ताकत और तकनीक की शक्ति को एक साथ लाकर हम एक बेहतर दुनिया की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और लोगों के सोच में बदलाव ला सकते हैं जो आज के इस तकनिकी युग में बहुत जरुरी है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version