जानिए Motorola Standard Foldable Razor 60 फोन के फीचर और प्राइज के बारे में विस्तार से

Pooja Kanjani

Motorola Standard Foldable Razor 60: टॉप-एंड रेजर 60 अल्ट्रा मॉडल लॉन्च करने के बाद, मोटोरोला ने बुधवार (28 मई) को भारत में एक और स्टैंडर्ड फोल्डेबल फोन रेजर 60 सीरीज पेश की। अगर बात करें मोटोरोला के फोन की तो इसके कई सारे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते है। आइये डालते है इस फोन की तरफ एक नज़र और देखते है कैसे यह फोन है अन्य मोटो फोन से अलग:

आइये जानते है Motorola Standard Foldable Razor 60 के अपडेटेड फीचर के बारे में:

Motorola Standard Foldable Razor 60  मोटोरोला रेजर (2025) में 3.63 इंच का क्विकव्यू pOLED LTPO डिस्प्ले है जिसमें 1056×1066p रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,700nits पीक ब्राइटनेस दिया गया है। यह कॉर्निंग के गोरिल्ला ग्लास विक्टस शील्ड और IP48 वाटर स्प्लैश-रेसिस्टेंट द्वारा सेफ है।

आखिर क्या है Motorola Standard Foldable Razor 60 फोन के अन्य फीचर:

मोटोरोला डिवाइस में सिंगल सिम (+ eSIM), टाइप-सी पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, रेज़र 60 में 6.96 इंच का फ्लेक्सव्यू फुल एचडी+ (1080×2640p) pOLED LTPO डिस्प्ले है, जिसमें 1-120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विज़न और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गयी है।

इस डिवाइस में एंड्रॉयड 15 ओएस दिया गया है और इसमें 4एम क्लास मीडियाटेक डाइमेंशन 7400X ऑक्टा-कोर माली-जी615 एमसी2 जीपीयू, 8जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम, 256जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज और 30वॉट टर्बोचार्जर और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,500एमएएच की बैटरी है।

Motorola Standard Foldable Razor 60 फोन के फीचर:

Motorola Standard Foldable Razor 60  के फोल्डेबल फोन में डुअल-कैमरा मॉड्यूल है – मुख्य 50MP (f/1.7 अपर्चर, OIS: ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ) और पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 13MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें 32MP (f/2.4) फ्रंट कैमरा भी है। मोटोरोला रेजर 60 में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट का चार्जर दिया गया है। यह 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Motorola Standard Foldable Razor 60 फोन के कलर ऑप्शन:

Motorola Standard Foldable Razor 60 तीन पैनटोन रंगों में उपलब्ध है – जिब्राल्टर सी (फैब्रिक फिनिश के साथ), स्प्रिंग बड (लेदर फिनिश के साथ) और लाइटेस्ट स्काई (मार्बल फिनिश के साथ). मोटोरोला रेजर 60 एक ही स्टोरेज वैरिएंट – 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, तीन शानदार पैनटोनTM क्यूरेटेड कलर वैरिएंट, पैनटोन लाइटेस्ट स्काई (पर्ल मार्बल फिनिश), पैनटोन जिब्राल्टर सी (फैब्रिक फिनिश) और पैनटोन स्प्रिंग बड (प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश) में उपलब्ध होगा।

Motorola Standard Foldable Razor 60 मोटोरोला रेजर 60 मोबाइल में वीडियोग्राफी का नया रूप देखने को मिल रहा है, इस फ्लिप फोन पर दुनिया की पहली जेस्चर आधारित वीडियो रिकॉर्डिंग है, जो जीवंत दृश्यों के लिए पैनटोन™ द्वारा प्रमाणित 100% ट्रू कलर कैमरा के साथ युक्त है।

यह स्मार्टफोन 4 जून, दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, मोटोरोला.इन और भारत भर के प्रमुख रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Beetroot Benefit: चुकन्दर में छिपा है स्वास्थ्य का खजाना जानिये इसके 7 लाभ

Motorola Standard Foldable Razor 60 की लॉन्च कीमत:

Motorola Standard Foldable Razor 60

इस फोन की लॉन्च कीमत 8GB+256GB वैरिएंट के लिए 49,999 रुपए पर उपलब्ध है।

Motorola Standard Foldable Razor 60 पर ऑपरेटर ऑफ़र:

अगर आप भी Jio के प्रीमियम मेम्बर है तो jio की ओर से आपको 15,000/- रुपए का लाभ दिया जा रहा है और यह ऑफर Rs.749 रुपए के पोस्टपेड पर मान्य है। यह स्मार्टफोन 4 जून से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल जैसे चुनिंदा रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।

Motorola के फोन की खासियत:

Motorola Standard Foldable Razor 60

अगर बात करें Motorola के फोन की तो इसके फोन अपने लुक, फीचर और कैमरा के कारन काफी चर्चा में रहते है. यही नहीं इसके फोन की बॉडी बहुत स्लिम और अट्रेकटिव भी होती है। इनके फोन के कैमरा की क्वालिटी भी बहुत जबरदस्त होती है. सभी बातों पर विचार करने के बाद, Motorola Standard Foldable Razor 60 रेजर 60 अल्ट्रा वर्तमान में उपलब्ध सबसे अच्छे फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में से एक है, जिसका डिजाइन बहुत यूनिक होता है और फीचर के मामले में भी यह सभी से बेहतर माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment