IPL Final RCB Vs PBKs: साथियों, काफी लंबे समय से आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मैच चल रहे हैं। इन मैचों ने सभी क्रिकेट पसंद करने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित कर रखा था। मैचों के दौरान सभी को उसी दिन का इंतज़ार था कि फाइनल (IPL 2025 Final) में कौन पहुंच पाएगा और कौन जीतेगा।
पढ़ रहे पाठक, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के द्वारा जीत (IPL winner) लिया गया है और उन्होंने पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) को 6 रनों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। आइए इस लेख के माध्यम से इस संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं और जानते हैं कि जीतने के बाद उन्हें किस प्रकार सम्मानित किया गया।
IPL Final RCB Vs PBKs: पंजाब किंग्स को IPL 2025 के फाइनल मैच में करना पड़ा हार का सामना, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 6 रनों से हरा ट्रॉफी को किया अपने नाम।
जैसा कि बताया गया, IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और जीत हासिल नहीं कर पाई। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आरसीबी ने अपनी जीत का सपना आखिरकार पूरा करने में कामयाबी हासिल की।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान रजत पाटीदार की उपस्थिति में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली, जो 2008 से आरसीबी का हिस्सा हैं, उनकी आंखों में भी खुशी के आंसू थे। पंजाब किंग्स ने भी अंतिम ओवरों तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। साथियों, आरसीबी के गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह फाइनल न सिर्फ आरसीबी के लिए बल्कि उसके फैंस के लिए भी बेहद खास रहा, जिन्होंने काफी लंबे समय तक इस पल का इंतज़ार किया।

इसे भी पढ़ें- Miss World 2025 winner Opal Suchata Chuangsri: एक सपना, एक मुकाम और भारत की मिसिंग क्राउन स्टोरी!
IPL Final RCB Vs PBKs: मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शानदार प्रदर्शन
इस मैच (IPL 2025 Final) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का शानदार प्रदर्शन रहा, आइए जानते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
- विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। स्ट्राइक रेट रहा 122.85।
- रजत पाटीदार (कप्तान) ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे। स्ट्राइक रेट 162.50।
- लियाम लिविंगस्टोन ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाए, 0 चौके और 2 छक्कों के साथ। स्ट्राइक रेट 166.66।
- मयंक अग्रवाल ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का लगाया। स्ट्राइक रेट 133.33।
- जितेश शर्मा ने केवल 10 गेंदों पर 24 रन जड़े, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। स्ट्राइक रेट 240.00।
- फिल सॉल्ट ने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए, 2 चौकों और 1 छक्के के साथ। स्ट्राइक रेट 177.77।
- रोमारियो शेफर्ड ने 9 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था। स्ट्राइक रेट 188.88।
- क्रुणाल पांड्या ने 5 गेंदों पर 4 रन बनाए।
- भुवनेश्वर कुमार ने 2 गेंदों में 1 रन बनाया।
- यश दयाल नाबाद रहे और 1 गेंद में 1 रन बनाया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों का प्रदर्शन
भुवनेश्वर कुमार:
- 4 ओवर, 38 रन, 2 विकेट
- इकॉनमी: 9.50
- 9 डॉट बॉल्स, 2 चौके, 3 छक्के
यश दयाल:
- 3 ओवर, 18 रन, 1 विकेट
- इकॉनमी: 6.00
- 10 डॉट बॉल्स, 1 चौका, 1 छक्का
जोश हेज़लवुड:
- 4 ओवर, 54 रन, 1 विकेट
- इकॉनमी: 13.50
- 7 डॉट बॉल्स, 3 चौके, 5 छक्के
क्रुणाल पांड्या:
- 4 ओवर, 17 रन, 2 विकेट
- इकॉनमी: 4.25
- 12 डॉट बॉल्स, 0 चौका, 1 छक्का
सुईयश शर्मा:
- 2 ओवर, 19 रन, 0 विकेट
- इकॉनमी: 9.50
- 4 डॉट बॉल्स, 0 चौके, 2 छक्के
रोमारियो शेफर्ड:
- 3 ओवर, 30 रन, 1 विकेट
- इकॉनमी: 10.00
- 5 डॉट बॉल्स, 2 चौके, 2 छक्का

इसे भी पढ़ें- OnePlus 13s: कंपनी 5 जून को नए Advanced फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रही है New मोबाइल फोन।
IPL Final RCB Vs PBKs: मैच के दौरान पंजाब किंग्स को क्यों करना पड़ा हार का सामना
इस फाइनल मैच (IPL winner) में पंजाब किंग्स को कई वजहों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का जल्दी आउट होना भी एक वजह है और इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB vs PBKS) की टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन का भी प्रभाव पड़ा है।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
प्रियांश आर्य:
- रन: 24 (19 गेंद)
- चौके: 4 | छक्के: 0
- स्ट्राइक रेट: 126.31
प्रभसिमरन सिंह:
- रन: 26 (22 गेंद)
- चौके: 0 | छक्के: 2
- स्ट्राइक रेट: 118.18
जॉश इंग्लिस:
- रन: 39 (23 गेंद)
- चौके: 1 | छक्के: 4
- स्ट्राइक रेट: 169.56
श्रेयस अय्यर (कप्तान):
- रन: 1 (2 गेंद)
- स्ट्राइक रेट: 50.00
निहाल वढेरा:
- रन: 15 (18 गेंद)
- चौके: 0
- स्ट्राइक रेट: 83.33
शशांक सिंह:
- रन: 61* (30 गेंद)
- चौके: 3 | छक्के: 6
- स्ट्राइक रेट: 203.33
- नाबाद पारी
मार्कस स्टोइनिस:
- रन: 6 (2 गेंद)
- छक्के: 0
- स्ट्राइक रेट: 300.00
अज़मतुल्लाह ओमरजाई:
- रन: 1 (2 गेंद)
- स्ट्राइक रेट: 50.00
काइल जैमीसन:
- रन: 0* (2 गेंद)
- नाबाद पारी
पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन
- अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए।
- काइल जैमीसन ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके।
- अज़मतुल्लाह ओमरजाई ने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया।
- विजयकुमार वैशाक ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया।
- युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिया।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Tourism: राजस्थान में घूमने के लिए परफेक्ट है यह 7 जगहें, जानिये उनके नाम
IPL Final RCB Vs PBKs: विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कैसे किया गया पुरस्कृत
आईपीएल 2025 के फाइनल (IPL Final RCB Vs PBKs) में विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ((RCB vs PBKS)) को शानदार तरीके से पुरस्कृत किया गया। टीम को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये का इनाम (IPL winner) दिया गया, जो उनकी पहली आईपीएल (IPL 2025) चैंपियनशिप है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया गया था। इस जीत (IPL 2025 Final) ने आरसीबी का कई सालो का इंतजार खत्म कर दिया और कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली समेत पूरी टीम को सम्मानित किया गया।