India vs Australia 2025: भारत निरंतर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैच जीतती जा रही है। कल हुए, यानी 4 मार्च 2025 को हुए इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया मैच (India vs Australia match) में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साथियों, आप इस मैच में बनाए जाने वाले स्कोर (India vs Australia match score) को जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे। इतना ही नहीं,हम सभी में यह जानने की काफी उत्सुकता रहती है कि India vs Australia test match में किस खिलाड़ी ने शतक मारा, कितने रन बनाए, कितने चौके (Ind vs Australia score) लगाए आदि। इस लेख के माध्यम से इससे संबंधित सभी जानकारियाँ प्रदान की जाएँगी।
India vs Australia 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार जीत, 2023 की हार का लिया बदला, विराट कोहली के अर्धशतक ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
साथियों, जैसा कि हम जानते हैं कि भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल(India vs Australia match) में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा जीत हासिल की है। भारत द्वारा प्राप्त की गई इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे वर्ल्ड कप (One Day Internationa 2023) के फाइनल में मिली हार का बदला लेने में भी सफलता हासिल की है। India vs Australia test match के दौरान विराट कोहली द्वारा बनाए गए 84 रनों की पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्या आप जानते हैं अन्य खिलाड़ियों का इस मैच के दौरान कैसा प्रदर्शन रहा? यदि नहीं, तो आइए जानते हैं।
भारत ने इस मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन कैसा रहा:
भारत का टोटल स्कोर(India vs Australia match score):
- टीम का कुल स्कोर: 267/6
- ओवर: 48.1
- रन रेट (RR): 5.54
- अतिरिक्त रन: 3 (वाइड बॉल्स)
भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन:
- रोहित शर्मा (कप्तान) ने 29 गेंदों में 28 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया, और उनका स्ट्राइक रेट 96.55 रहा।
- शुभमन गिल ने सिर्फ 11 गेंदों में 8 रन बनाते हुए 1 चौका लगाया, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 72.72 रहा।
- विराट कोहली ने 98 गेंदों में 84 रन बनाए और साथ ही 5 चौके भी चटकाए। उनका स्ट्राइक रेट 85.71 रहा।
- श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों में 45 रन बनाए, इन्होंने 3 चौके मारे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 72.58 रहा।
- अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 27 रन बनाए और 1 चौका, 1 छक्का मारा, अक्षर का स्ट्राइक रेट 90.00 रहा।
- केएल राहुल ने 34 गेंदों में 42 रन बनाते हुए 2 चौके और 2 छक्के मारे, और उनका स्ट्राइक रेट 123.52 था।
- हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों पर 28 रन बनाए और साथ ही 1 चौका और 3 छक्के मारे, उनका स्ट्राइक रेट 116.66 था।
- रवींद्र जडेजा ने 1 गेंद में 2 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.00 रहा।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन:
- वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 2 विकेट लिए और सिर्फ 49 रन दिए।
- अक्षर पटेल की इकोनॉमी 5.37 रही, इन्होंने 1 विकेट लिया और 43 रन दिए।
- मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में सिर्फ 48 रन दिए, उन्होंने इस दौरान 3 विकेट लिए।
- हार्दिक पांड्या ने 5.3 ओवर में 1 विकेट लिया, साथ ही 4 वाइड बॉल भी फेंकी।
- कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 44 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं लिया।
- रवींद्र जडेजा ने 8 ओवर में 2 विकेट लिए और 40 रन दिए।
ऑस्ट्रेलिया को इस साल के सेमीफाइनल (India vs Australia match)में हार का सामना करना पड़ा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 264 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। आइए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए स्कोर पर एक नजर डालें।
ऑस्ट्रेलिया का टोटल स्कोर(India vs Australia match score):
- टीम का कुल स्कोर: 264
- ओवर: 49.3
- रन रेट (RR): 5.33
- अतिरिक्त रन: 7 (वाइड बॉल्स)
बल्लेबाजों का प्रदर्शन:
- ट्रैविस हेड – ट्रैविस ने 39 रन (33 गेंदों में) 5 चौके और 2 छक्के लगाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.18 रहा।
- कूपर कॉनॉली – इन्होंने 0 रन (9 गेंदों में) बनाए।
- स्टीव स्मिथ (कप्तान) – स्टीव ने 73 रन (96 गेंदों में), 4 चौके, 1 छक्का, स्ट्राइक रेट 76.04।
- मार्नस लाबुशेन – मार्नस ने 29 रन (36 गेंदों में), 2 चौके और 1 छक्का लगाया, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 80.55 था।
- जोश इंग्लिस (विकेटकीपर) – इन्होंने 11 रन (12 गेंदों में) बनाए और जोश का स्ट्राइक रेट 91.66 रहा।
- एलेक्स केरी – एलेक्स ने 61 रन (57 गेंदों में), 8 चौके और 1 छक्का लगाया, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 107.01 था
- ग्लेन मैक्सवेल – ग्लेन ने 7 रन (5 गेंदों में) और 1 छक्का लगाया, स्ट्राइक रेट 140.00 रहा।
- बेन ड्वार्शुइस – बेन ने 19 रन (29 गेंदों में) बनाए, 1 चौका और 1 छक्का लगाया, और उनका स्ट्राइक रेट 65.51 था।
- एडम जंपा – 7 रन (12 गेंदों में) बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 58.33 रहा।
- नाथन एलिस – नाथन ने 10 रन (7 गेंदों में) और 1 छक्का लगाया, उनका स्ट्राइक रेट 142.85 था।
- तनवीर संगा – तनवीर ने नाबाद 1 रन (1 गेंद में) बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 100.00 रहा।
गेंदबाजों का प्रदर्शन:
- नाथन एलिस ने 10 ओवरों में 49 रन देकर 2 विकेट लिए और इकॉनमी रेट 4.90 रहा।
- एडम जंपा ने 10 ओवरों में 60 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी 6.00 था।
- कूपर कॉनॉली ने 8 ओवरों में 37 रन देकर 1 विकेट लिया, उनका इकॉनमी 4.62 रहा।
- बेन ड्वार्शुइस ने 7 ओवरों में 39 रन देकर 1 विकेट लिया, इस दौरान उनका इकॉनमी 5.57 रहा।
- तनवीर संगा, ग्लेन मैक्सवेल, और ट्रैविस हेड कोई विकेट नहीं ले सके।
India vs Australia 2025: भारत कब और किसके साथ खेलेगी फाइनल मैच?
भारतीय क्रिकेट टीम India vs Australia 2025 मैच के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार, 9 मार्च 2025 को दुबई में खेलेगी। India vs Australia match के बाद भारत का सामना 5 मार्च 2025 यानी आज हो रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता टीम से होगा।साथियों, आप भारत की इस जीत( Ind vs Australia score) के विषय में क्या कहना चाहेंगे? भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया के बनाए गए रन (India vs Australia match score) के लक्ष्य को आसानी से पूरा करने के बारे में क्या सोचते हैं? क्या भारत इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने में सफल रहेगा? India vs Australia test match से संबंधित हमें अपने विचार कमेंट बॉक्स के माध्यम से बताएं।