China Incredible Chang’e-7 Mission: चीन लॉन्च करने जा रहा चाँद पर उड़ने वाला रोबोट, करेगा पानी की खोज।

Anushka Panwar
China Incredible Chang'e-7 Mission

China Incredible Chang’e-7 Mission: साथियों, कई वर्षों से निरंतर कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में खोज को लेकर काफी ध्यान केंद्रित करते हुए नजर आए हैं। इसी दिशा में China द्वारा भी कई प्रमुख अंतरिक्ष मिशन जैसे – चांग’ई-4 मिशन, चांग’ई-5 मिशन, चांग’ई-6 मिशन आदि शुरू किए गए थे, जिन्होंने अंतरिक्ष खोज के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाई है। इसी तरह, China Space Mission की दिशा में आगे बढ़ते हुए, चीन ने Chang’e-7 Mission को चंद्रमा के Lunar South Pole पर सन 2026 तक लॉन्च करने का निर्णय लिया है।

साल 2026 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (Lunar South Pole) पर पानी की खोज के लिए CNSA के द्वारा China Incredible Chang’e-7 Mission को शुरू किया जा रहा है।

अन्य देशों के साथ अंतरिक्ष खोज के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाते हुए चीन भी सन 2026 में एक ऐसे उड़ने वाले रोबोट को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (Lunar South Pole) पर भेजने वाला है जो कि चंद्रमा पर पानी की बर्फ की खोज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह मिशन अंतरिक्ष यात्रियों एवं अन्य कई अंतरिक्ष मिशनों में काफी मददगार होगा। यह मिशन चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम (Lunar Exploration Program) का प्रमुख हिस्सा है। आइए जानते हैं Chang’e-7 Mission आखिर क्या है और किस प्रकार मददगार हो सकता है?

China Incredible Chang'e-7 Mission
China Incredible Chang’e-7 Mission

China Incredible Chang’e-7 Mission क्या है?

चीन के द्वारा सन 2026 में लॉन्च किया जाने वाला Chang’e-7 Mission, जैसा कि बताया गया, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव(Lunar South Pol) पर पानी की बर्फ खोजने के लिए तैयार किया जाएगा। इस मिशन के अंतर्गत एक खास तरह का स्पेसक्राफ्ट होगा जो कि एक जगह से दूसरी जगह कूद (हॉप) सकता है। इसके अलावा इसमें पानी के अणु विश्लेषक (Water Molecule Analyzer) भी लगाया जाएगा।

उद्देश्य: इस China Chang’e-7 mission का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर स्थित उन गहरे गड्ढों में पानी की बर्फ को खोजना है जहाँ सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती है। यह मिशन यह पता लगाएगा कि पानी की बर्फ कहाँ-कहाँ और कितनी मात्रा में मौजूद है।

China Incredible Chang’e-7 Mission: इस China Space Mission की विशेषता

इस मिशन की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • उपकरण: इस Chang’e-7 Mission में एक ऑर्बिटर, लैंडर, रोवर और एक उड़ने वाला डिटेक्टर उपलब्ध होगा जो कि विभिन्न स्थानों पर जाकर बर्फ का पता लगाने में सक्षम होगा।
  • पानी की खोज: यदि China Space Mission के दौरान चंद्रमा पर पानी की बर्फ का पता लगाया जाता है, तो अंतरिक्ष में पानी ले जाने की लागत को काफी कम कर सकती है।
  • शेकलटन क्रेटर: Chang’e-7 mission का प्रमुख उद्देश्य शेकलटन क्रेटर के प्रबुद्ध रिम (Illuminated Rim of Shackleton Crater) पर उतरना है। यह दक्षिणी ध्रुव (Lunar South Pole)के निकट स्थित है और वैज्ञानिकों के अनुसार यहाँ स्थित गहरे गड्ढों में पानी की बर्फ पाए जाने की संभावना है।
China Incredible Chang’e-7 Mission

China Incredible Chang’e-7 Mission: मिशन के दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?

 China Space Mission की लॉन्चिंग के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है:

  • पर्यावरणीय चुनौतियाँ: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तापमान लगभग -100 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है जो कि उपकरणों और रोवर के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह पर जटिल भूभाग और गड्ढे (Complex Terrain and Craters) हैं जो कि लैंडिंग और रोवर की गति में कठिनाई ला सकती हैं।
  • तकनीकी चुनौतियाँ: चंद्रमा के दूरवर्ती हिस्से (Distant Parts) में संचार रिले उपग्रह (Communication Relay Satellites) की आवश्यकता होगी जिसमें देरी हो सकती है। हालाँकि मिशन के दौरान उपकरणों को इस तरह तैयार किया गया है कि कठोर वातावरण में भी कार्य कर सकें, परंतु इसके बावजूद भी तकनीकी खराबी की संभावना रहती है।

China Incredible Chang’e-7 Mission:मिशन में शामिल Components (घटक)

Mission में शामिल Components (घटक) इस प्रकार हैं:

  • ऑर्बिटर: यह चंद्रमा की कक्षा में घूमते हुए डेटा संचारित (Data Transmission) करेगा। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह की Proper Survey करेगा और डेटा को पृथ्वी पर भेजेगा।
  • लैंडर: इस उपकरण को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • रोवर: इसे चंद्रमा की सतह पर चलने के लिए तैयार किया गया है। यह सैंपल्स को कलेक्ट कर भूवैज्ञानिक विशेषताएँ (Geological Features) को Analyze करेगा।
  • हॉपिंग प्रॉब: यह इस मिशन के लिए तैयार किए जाने वाले उपकरणों में एक विशेष उपकरण है जो कि, जैसा कि बताया गया, स्थानों पर कूद कर पानी वाली बर्फ का पता लगाएगा।
  • संचार रिले उपग्रह: इसके माध्यम से डेटा संचारित करने में मदद मिलेगी खासकर जब रोवर और लैंडर चंद्रमा के किसी दूर हिस्से में स्थित हों।
China Incredible Chang'e-7 Mission
China Incredible Chang’e-7 Mission

China Incredible Chang’e-7 Mission: अंतरिक्ष क्षेत्र से संबंधित भविष्य योजनाएँ

सन 2026 में लॉन्च किए जाने वाले मिशन के अलावा चीन अन्य कई अंतरिक्ष मिशनों की भी योजना बना रहा है। आइए जानते हैं:

  • मानवयुक्त चंद्र मिशन: चीन के द्वारा सन 2030 तक चंद्रमा पर मानव को भेजने की योजना बनाई गई है। साथियों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मिशन चांग’ई-7 (Chang’e-7 mission)और अन्य चंद्र अन्वेषण अभियानों का ही हिस्सा होगा।
  • चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन: चीन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) बनाने की कोशिश है जिसका निर्माण आने वाले वर्षों में किया जाएगा, परंतु सन 2035 तक इसे पूर्ण रूप से संचालित किए जाने की संभावना है।
  • स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन: चीन के द्वारा स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित किया गया। इसके पहले मॉड्यूल का नाम “तियानहे” था जो कि सन 2021 में लॉन्च किया गया और सन 2022 में इसका निर्माण पूरा हुआ।

China Incredible Chang’e-7 Mission: यह Space Mission किस प्रकार करेगा मदद

इस China Space Mission के दौरान सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव (Lunar South Pole) पर जमी हुई बर्फ का पता चल जाए तो यह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन (Important Resources) साबित होगा। चंद्रमा पर पानी की उपस्थिति मानव को चंद्रमा पर भेजने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। साथियों, China Incredible Chang’e-7 Mission के बारे में क्या सोचते हैं? क्या अन्य देशों को इस दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ना चाहिए? क्या यह चीन(China) का Chang’e-7 mission यह पर्यावरणीय एवं अन्य कई चुनौतियों की वजह से सफल रह पाएगा? बताइए हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में।

मिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: चांग’ई 7 (Chang’e 7)

Share This Article
By Anushka Panwar Writer
Follow:
मैं अनुष्का पंवार, Subah Times की लेखिका हूं। मैं विभिन्न विषयों पर हमेशा meaningful, informative और descriptive लेख लिखती हूँ। मैं विविध विषयों पर लिखती हूं, जिनमें Trending News, Technology, Environmental Issues, Societal Concerns, जो मेरे मुख्य विषय हैं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों जैसे The Economic Times, Times of India, Millennium Post, Asian Age, और Navbharat Times में प्रकाशित हो चुके हैं। लेखन के अलावा, Tech Enthusiast और उद्यमिता (Entrepreneurship) मेरे आदर्श विषय हैं। मेरा सपना तकनीकी उद्योग में एक सकारात्मक और प्रभावशाली लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाने का है। वर्तमान में, मैं लेखन कार्य के साथ एक Innovative Tech Startup पर काम कर रही हूं, जहां रचनात्मकता (creativity) और नवाचार (innovation) मेरे कार्य के विषय है। मेरा मानना है कि शब्दों की ताकत और तकनीक की शक्ति को एक साथ लाकर हम एक बेहतर दुनिया की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और लोगों के सोच में बदलाव ला सकते हैं जो आज के इस तकनिकी युग में बहुत जरुरी है।
Leave a comment