Eknath Shinde: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की 5 दिनों से तबियत ख़राब, अस्पताल में हुए भर्ती

Subah Times
Eknath Shinde

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत वैसे भी काफी समय से ख़राब थी ऐसे में कोई सुधार नहीं होने के बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत की पूरी जांच कराने की सलाह दी है। शिंदे पिछले सप्ताह से गले के संक्रमण और बुखार से पीड़ित हैं।

आपको संछिप्त में बता दें की एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के एक प्रमुख और प्रभावशाली राजनीतिज्ञ और शिवसेना के सदस्य हैं। शिंदे ने 2022 में शिवसेना के अंदर बगावत कर एक नया गुट बना लिया था और भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी। उनकी बगावत से महाराष्ट्र की राजनीति में एक तूफान मच गया था। शिंदे का राजनीतिक करियर ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में शुरू हुआ था और धीरे-धीरे वे विधायक फिर मंत्री और अब मुख्यमंत्री बने। उनकी पहचान एक मजबूत नेता और संगठन के प्रमुख के रूप में होती है।

Eknath Shinde का चुनाव के बाद बदला रुख :

कार्यवाहक मुख्यमंत्री Eknath Shinde पिछले शुक्रवार को सतारा ज़िले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे, इस बीच कई लोग यह भी अटकलें लगा रहे है की जिस प्रकार से नई सरकार बने जा रही है इससे वे वह खुश नहीं हैं। और इसी बीच उन्हें गाँव में तेज बुखार हो गया है।

नयी सरकार बनने को है तैयार:

यह तो तबियत ख़राब की बात थी पर महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को नई महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के आजाद मैदान में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है।  अगर बात करे मुख्यमंत्री पद की तो बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन महायुति गठबंधन ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है।

OnePlus launches OnePlus AI Music Studio- अपना खुद का संगीत बनाएं और उसकी रचना करें

हालांकि रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे सीएम के रूप में दूसरा मौका नहीं दिए जाने की वजह से नाराज़ है इसलिए वे पुनः अपने पैतृक स्थान सतारा जिले में अपने गांव चले गए है पर वहीँ शिंदे ने इन अटकलों को विराम देते हुए कहा की वे व्यस्त चुनाव अभियान के बाद थक गए थे ऐसे में उन्हें आराम की आवश्यकता थी इसलिए वे अपने गाँव गए है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरीश महाजन ने की Eknath Shinde से की मुलाकात:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरीश महाजन ने सोमवार को Eknath Shinde से मुलाकात की। उन्होंने कहा की अभी उनकी हालत में सुधर हो रहा है।

महाजन ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि महायुति गठबंधन के नेताओं के बीच कोई टकराव नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘मैं यहां Eknath Shinde से मिलने आया था, जिनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। कोई नाराजगी नहीं है। हम एक घंटे तक साथ बैठे और बातचीत की। उन्होंने 5 दिसंबर की तैयारियों पर भी चर्चा की और मैंने भी अपने विचार साझा किए। हमने जनता के लिए कई विकास कार्यों के बारे चर्चा-विमर्श भी किया और उनके उपर हम साथ मिल कर काम करेंगें”गिरीश महाजन ने संवाददाताओं से कहा।

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल:

Eknath Shinde
Eknath Shinde

अगर बात करें महाराष्ट्र की राजनीति की तो चुनाव दंगल ने मानो हाहाकार मचा दिया जहाँ एक ओर सभी के मन में यही सवाल है की आखिर किसके नाम होगी मुख्यमंत्री की वहीँ दूसरी ओर पार्टी के अन्दर ही कुर्सी को लेकर  जंग जारी है. अटकलें यही लग रही है की देवेन्द्र  फडणवीस ही बनेंगे महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री। अब आने वाले 5 दिसम्बर को ही नाम की घोषणा होगी।

Share This Article
Leave a comment