New Delhi World Book Fair 2025
New Delhi World Book Fair 2025: साथियों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, दिल्ली में हर वर्ष Book Fair का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी World Book Fair 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन Bharat Mandapam, Pragati Maidan में 1 फरवरी, 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया है। इस मेले के दौरान कई ऐसे स्टाल लगाए गए हैं जो न केवल भारत की विभिन्न भाषाओं को प्रदर्शित करते हैं, बल्कि कई ऐसी भाषाएं भी सम्मिलित हैं जो अन्य देशों की भाषाओं का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन के दौरान अपने भाषण में कहा कि हर बड़े व्यक्ति को अपना कर्तव्य समझकर बच्चों में किताब पढ़ने की आदत को विकसित करना चाहिए। आइए जानते हैं इस साल के पुस्तक मेले में मुख्य तथ्यों के बारे में।
साथियों, जैसा कि बताया गया, इस वर्ष का पुस्तक मेला नई दिल्ली के Bharat Mandapam में 1 फरवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। इस वर्ष का मेला भारतीय गणतंत्र के 75 वर्षों को पूर्ण करने पर उत्सव मनाने के लिए रखा गया है। इस मेले में कई पुस्तक स्टॉल और भारत के अलावा कई अन्य देशों की भागीदारी होगी, जो वैश्विक साहित्य को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मेले के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं:
टिकट: इस मेले का टिकट बड़ों के लिए ₹20 और बच्चों के लिए ₹10 रहेगा, और स्कूल ड्रेस में आने वाले छात्रों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। टिकट को ऑनलाइन या सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से बुक या खरीदा जा सकता है।
Address – ITPO Exhibition Hall 2-6, Bharat Mandapam, Pragati Maidan, New Delhi, Delhi 110001 Timing- 11:00 AM to 08:00 PM
यह World Book Fair 2025 का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से किया जाता है और इसका आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के सहयोग से होता है।
नई दिल्ली में आयोजित यह पुस्तक मेले में कई गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जो कि साहित्य, संस्कृति और ज्ञान के उत्सव को मनाने के लिए तैयार की गई हैं, जो इस प्रकार हैं:
यह New Delhi World Book Fair 2025 भारतीय समाज में प्रमुख रूप से बदलाव लाएगा। यह World Book Fair, जो कि Bharat Mandapam, Pragati Maidan में हो रहा है, के अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन होगा, जो कि न केवल भारतीय लोकतंत्र को बढ़ावा देगा, बल्कि साथ ही जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी केंद्रित है। इस प्रकार नई दिल्ली में आयोजित यह पुस्तक मेला (Book Fair) साहित्यिक उत्सव के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सफल रहेगा।साथियों, इस पुस्तक मेले को प्रारंभ हुए आज चौथा दिन है, कुछ दिन और शेष बचे हुए हैं। जल्दी से अपनी टिकट बुक कीजिए और इस शानदार विश्व पुस्तक मेले का लुत्फ उठाइए।
Media OutReach Newswire expands its ASEAN press release distribution with Timor-Leste, reinforcing its position as…
Oakridge Bachupally hosts TEDxYouth and Annual Day events SPARSH and TRANSCEND, highlighting ideas, culture and…
Sony India today announced the launch of the new FE 100mm F2.8 Macro GM OSS,…
Employability.life launches the XPro program and Future of Work Lab at Rockwell Business School to…
Music UnLtd unveils its latest soft-rock single “I Like Green Eyes Too”, an evocative track…
Reproductive Genomics COE launched at MAHE in partnership with Anderson Diagnostics to strengthen prenatal testing,…