Most Beautiful Tourist Destination 2024
ग्लोबल मार्केट रिसर्च कंपनी यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल (Euromonitor International) के द्वारा हाल ही में Most Beautiful Tourist Destination 2024 की सूची जारी की गई है। इसके अंदर वर्ल्डवाइड सभी आकर्षक शहरों (Most Beautiful Places) को चुना गया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों (Most Beautiful Places) में केवल एक ही भारतीय शहर को चुना गया, जो कि भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) है। सूची में दिल्ली 74वें स्थान पर है और यह लिस्ट में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर है।
विश्व के टॉप 10 शहरों में फ्रांस का एक पर्यटन स्थल ((Tourist Places) पेरिस पहले नंबर पर है। शहरों की रैंकिंग निम्नलिखित पैमानों को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है जैसे- शहर की अर्थव्यवस्था, पर्यटन प्रदर्शन, बुनियादी ढांचा, वहाँ की योजनाएं और अपील, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्थिरता आदि।
आकर्षक शहरों ((Most Beautiful Places) की लिस्ट में प्यार का शहर पेरिस, जो कि फ्रांस की एक राजधानी है, पहले नंबर पर है। पेरिस शहर पर्यटन बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और सुरक्षा वर्गों में उल्लेखनीय रूप से अच्छा है। पेरिस एक अद्भुत प्रेम नगरी है, जहाँ की हर गली पोस्टकार्ड जैसी प्रतीत कराती है। यहाँ पर सिर्फ एफिल टॉवर ही नहीं, बल्कि कला का एक बड़ा खजाना, लौवर, मोनालिसा जैसी कलाकृतियों का भी घर है।
आर्क डी ट्रायम्फ, चैंप्स-एलिसी, मोंटमार्ट्रे, सैक्रे-कूर और कई अन्य खूबसूरत जगहें भी यहाँ पर मशहूर हैं। लक्ज़मबर्ग गार्डन जैसी खूबसूरत जगहें शहर के जीवंत माहौल का बहुत शानदार अनुभव कराती हैं। टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन की अगर बात की जाए तो यह Most Beautiful and Visited Places में से एक है।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड अपनी कला, संस्कृति, और हरियाली के लिए काफी चर्चित रहती है। कला प्रेमियों के लिए मैड्रिड स्वर्ग है। सबसे आकर्षक शहरों (Most Beautiful Places) की सूची में मैड्रिड को दूसरे नंबर पर रखा गया है। यहाँ स्थित प्राडो संग्रहालय दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण कला संग्रहालयों में से एक है, जिसमें गोया, वेलाज़्केज़ और एल ग्रेको जैसे महान कलाकारों की कृतियाँ शामिल हैं। रेटिरो पार्क भी काफी देखने योग्य है। स्थिरता-संचालित निवेश और अनोखे शहरी विकास मैड्रिड को दुनिया के सबसे आधुनिक एवं सबसे अच्छे शहरों में से एक बनाते हैं।
टोक्यो एक शांत एवं सुंदर शहर है। यह अपने अद्वितीय अनुभवों के लिए भी काफी जाना जाता है। साल 2024 में सबसे आकर्षक शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर रखा गया है। जापान की राजधानी टोक्यो में आधुनिकता और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहाँ कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल हैं, जैसे- मेइजी मंदिर और इम्पीरियल पैलेस। सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, हरियाली, और स्थायी शहरी विकास की वजह से यह दुनिया के सबसे सुव्यवस्थित शहरों में आता है। यह ऐसा शहर है जहाँ नवीनतम तकनीक का उपयोग हर रोज़ की जिंदगी में किया जाता है।
यह भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ल: विंग कमांडर, गगनयान मिशन
‘सिटी ऑफ एटर्नल’ (City of Eternal) के नाम से जाना जाने वाला रोम इतिहास और संस्कृति की वजह से काफी मशहूर है। सदियों से रोम सबसे प्रभावशाली शहरों में से एक रहा है। Euromonitor International के द्वारा Most Beautiful and Visited Places 2024 में इसे चौथे नंबर पर रखा गया है। रोम का खाना, आइसक्रीम (जेलाटो), और कला प्रेमियों के लिए अनगिनत विकल्प इसे पर्यटन का केंद्र बनाते हैं। रोमन साम्राज्य का केंद्र होने के कारण, इस शहर ने पश्चिमी सभ्यता के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान समय में यह एक ऐसा शहर है जो विश्व में इतिहास, कला, और संस्कृति का एक अनूठा मिश्रण पेश करता है।
इटली का एक शहर मिलान फैशन और संस्कृति का केंद्र है। यह भी Tourist Destinations प्लेसेस में से एक है। यह न सिर्फ फैशन का केंद्र है, बल्कि यहाँ कला, संस्कृति और इतिहास की भी गहरी छाप है। मिलान को अक्सर इटली का आर्थिक और फैशन का दिल भी कहा जाता है। मिलान में कई कला संग्रहालय और चर्च हैं। इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एवं आकर्षक शहरों (Most Beautiful and Visited Places) की सूची में मिलान पांचवे नंबर पर आता है। द लास्ट सपर, लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग, यहाँ स्थित है। मिलान में कार्निवाल का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
न्यूयॉर्क को दुनिया का सबसे जीवंत शहर कहा जाता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महानगर है और दुनिया के सबसे बड़े और सबसे व्यस्त शहरों में से एक है। आकर्षक शहरों में यह छठे नंबर पर है। यहाँ स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (Metropolitan Museum of Art) दुनिया के सबसे बड़े और सबसे व्यापक संग्रहालयों में से एक है। ब्रॉडवे थिएटर (Broadway Theatre) दुनिया के सबसे प्रसिद्ध थिएटरों में से एक माना जाता है। न्यूयॉर्क में कई फेमस स्थल हैं जैसे- स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, सेंट्रल पार्क आदि। यह एक ऐसा शहर है जो कभी नहीं सोता; दिन-रात कुछ न कुछ चलता रहता है।
एम्स्टर्डम नीदरलैंड की राजधानी है और इसे अक्सर “नहरों का शहर” कहा जाता है। यह अपनी सुरम्य नहरों, समृद्ध इतिहास और प्रतिष्ठित सांस्कृतिक दृश्य के लिए जाना जाता है। Euromonitor International आकर्षक शहरों की सूची में सातवें नंबर रखा गया है। यह शहर विश्व में अपनी खूबसूरत नहरों, रंग-बिरंगे घरों, और साइकिलों की संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ कई विश्व स्तरीय संग्रहालय हैं, जिनमें रिज्क्सम्यूजियम, वैन गाग संग्रहालय और ऐनी फ्रैंक हाउस (Rijksmuseum, Van Gogh Museum, and Anne Frank House) शामिल हैं।
यह जरूर पढ़ें: भारत में एंटीबायोटिक्स के अधिक उपयोग और प्रतिरोध की समस्या
सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है और ओपेरा हाउस के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यह शहर अपने खूबसूरत समुद्र तटों, राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीवों के लिए भी मशहूर है। इंडेक्स के अनुसार, आकर्षक शहरों की सूची में एम्स्टर्डम आठवे नंबर पर है। यह शहर अपने खूबसूरत समुद्र तटों, राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीवों के लिए भी मशहूर है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। इसके विशिष्ट सफेद पाल शहर के पर्याय बन गए हैं। 2025 में टॉप डेस्टिनेशन (Tourist Destinations) की अगर बात की जाए तो यह बेस्ट ऑप्शन्स में से एक है।
सिंगापुर को एशिया का एक आधुनिक शहर कहा जाता है। सिंगापुर एक आधुनिक और जीवंत शहर-राज्य है जो अपनी साफ-सफाई, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है। सबसे आकर्षक शहरों (Most Beautiful Places) की सूची में एम्स्टर्डम नौवें नंबर पर है। इसे अक्सर “बगीचों का शहर” भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई खूबसूरत बगीचे और पार्क पाए जाते हैं। सिंगापुर एक सांस्कृतिक विविधता वाला देश है, जहाँ विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग रहते हैं।
बार्सिलोना स्पेन का एक खूबसूरत शहर है, जो अपने समुद्र तटों, वास्तुकला और कला के लिए मशहूर है। गौड़ी के आर्किटेक्चर, जैसे कि सागराडा फैमिलिया, बार्सिलोना की महत्वपूर्ण पहचान हैं। यह शहर फुटबॉल प्रेमियों के लिए भी एक पसंदीदा जगह है, क्योंकि यहाँ एफसी बार्सिलोना का स्टेडियम स्थित है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एवं आकर्षक शहरों की सूची में बार्सिलोना दसवें नंबर पर है। गाउड़ी की वास्तुकला – एंटोनी गौड़ी एक प्रसिद्ध स्पेनिश वास्तुकार थे, जिनकी कई इमारतें बार्सिलोना में हैं।
India is becoming increasingly capable at treating disease, yet the number of people who need…
The Moonshine Gold Cold Moon edition launches on December 4 with a unique snowflake design,…
Sri Sri Naisargik PROM signs an MoU with Unique Organic Inputs to promote its 100%…
Zuellig Pharma opens a state-of-the-art Clinical Trial Support Innovation Center in South Korea, enhancing GxP…
TWH Hospitality announces a Rs 30 crore expansion plan to open 8 new F&B outlets…
Galgotias University Launches First Model United Nations: Galgotias University commences ‘Galgotias University Model United Nations’…