Viral Monalisa at Mahakumbh Mela- 2025
Monalisa Harassed at Maha Kumbh Mela: साथियों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों से हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण आयोजन प्रारंभ हो गया है, जिसे प्रयागराज कुम्भ मेला कहा जाता है। जैसा कि हम जानते हैं, यह हर 12 वर्षों में आयोजित किया जाता है और इस साल यह 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर श्रद्धालुओं को स्नान करने का मौका प्रदान करना है।
इस Maha Kumbh Mela के दौरान कई जगहों से लोग व्यापार करने के लिए भी आते हैं। इस दौरान इंदौर की रहने वाली Monalisa को अपनी सुंदरता की वजह से काफी फेम मिला। पॉपुलैरिटी की वजह से उपयुक्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ा। साथियों, क्या आप जानते हैं मोनालिसा(Monalisa) कौन हैं और किस कारण से प्रयागराज में हो रहे Prayagraj Maha Kumbh Mela में आई थीं? यदि नहीं, तो आइए जानते हैं।
साथियों, क्या आप जानते हैं इंदौर की रहने वाली Monalisa कुम्भ मेले की शुरुआत से ही काफी चर्चे में हैं। इस मेले के दौरान मोनालिसा Maha Kumbh Mela के दौरान अपनी खूबसूरती और आकर्षण की वजह से इंटरनेट पर काफी मशहूर हो गई हैं, जिस वजह से उन्हें कई प्रकार की परेशानी का भी सामना करना पड़ा है।
साथियों, आपकी जानकारी के लिए बताएं कि Monalisa का पूरा नाम मोनालिसा भोंसले है, जो कि इंदौर, मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। वह राजस्थानी घूमंतू जाति से संबंध रखती हैं, जो कि पारदी समुदाय के नाम से भी जाना जाता है। मोनालिसा की लोकप्रियता Maha Kumbh Mela के दौरान इतनी बढ़ गई कि उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स मूवी 24 जनवरी को रिलीज
कुम्भ मेले के दौरान लोकप्रियता हासिल करने वाली मोनालिसा ने कई प्रमुख कारणों की वजह से वापस घर लौटने का निर्णय लिया, जो इस प्रकार हैं:
मोनालिसा भोसले का प्रयागराज में हो रहे महाकुम्भ में आने का मुख्य कारण व्यापार कर पैसे कमाने का है। वह इस दौरान रुद्राक्ष और कंठी मालाएं बेचने आई थीं। Monalisa व्यापार के दौरान 50 लोगों के समूह के साथ प्रयागराज में आई थीं। परंतु उनकी खूबसूरत आंखों ने वहां आए श्रद्धालुओं का मन काफी ज्यादा मोहित कर दिया और इसी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशान किया जाने लगा।
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसिद्धि हासिल करने वाली Monalisa को कई प्रमुख कारणों की वजह से घर वापस लौटने का निर्णय लेना पड़ा, जो इस प्रकार हैं:
बढ़ती भीड़ और ध्यान: जैसा कि साथियों, आपको बताया गया, उनकी खूबसूरत आंखों ने उन्हें कुम्भ मेले के दौरान इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। इस दौरान उन्हें कई प्रकार से दबाव डाला जाने लगा, जिस वजह से वह काफी असहज महसूस करने लगीं।
पारिवारिक चिंता: प्रसिद्धि मोनालिसा के लिए परेशानी की एक वजह बन गई। जिस वजह से उनके परिवार ने और उन्होंने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घर वापस लौटने का निर्णय लिया।
साथियों, आपको बता दें कि प्रयागराज में हो रहा महाकुम्भ 12 पूर्ण कुम्भ मेलों के आयोजन के बाद, यानी कि लगभग 144 वर्षों के बाद आता है, जिसे महाकुम्भ कहा जाता है। इस दौरान लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना बताई जा रही है। इस दौरान कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
साथियों, क्या आप भी इस Prayagraj Maha Kumbh Mela में जाकर आ गए हैं? या फिर आने वाले दिनों में जाने का प्लान कर रहे हैं? साथियों, आप Monalisa Harassed at Maha Kumbh Mela, यानी कि मोनालिसा(Monalisa) के सुरक्षा कारणों की वजह से वापस अपने घर इंदौर लौटने के निर्णय के बारे में क्या कहते हैं, कृपया बताइए हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में।
Miss Universe 2025 Winner: थाईलैंड के खूबसूरत शहर नॉनथाबुरी में स्थित Impact Challenger Hall में…
CS Academy hosted its much-anticipated Entrepreneur Fete earlier this month across both its CBSE and…
Hey beauty fam, brace yourselves! The Nykaa Pink Friday Sale is back, bigger and bolder…
Established under a strategic collaboration between Starbucks Coffee Company & Tata Starbucks, the FSP aims…
The financial sector plays a crucial role in supporting India’s growth story. As the economy…
ASBL, a leading name in creating future-forward living spaces, has partnered with NrityaPriya Dance Academy…