India's first water transport service-Uber Sikara
भारत में जल परिवहन सेवा (India’s first water transport service) में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उबर, जो अपनी टैक्सी सेवा के लिए प्रसिद्ध है, ने अब एशिया की पहली शिकारा सवारी की शुरुआत (Uber launches Asia’s first shikara ride) की है। इस सेवा का उद्घाटन जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar) स्थित प्रसिद्ध डल झील (Dal Lake) पर हुआ है। यह कदम न केवल स्थानीय शिकाराओं के लिए एक वित्तीय सहारा साबित हो रहा है, बल्कि पर्यटकों को भी कश्मीर के सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य का एक नया अनुभव देखने को मिलेगा ।
उबर शिकाराओं (Uber Shikara) के जरिए पर्यटक (tourist) अब अपनी शिकारा यात्रा को आसानी से बुक कर सकते हैं, जिससे पर्यटन क्षेत्र (tourism sector) में एक नई क्रांति का आगाज हो रहा है। तो आज हम उबर द्वारा शुरू की गई इस अभिनव और अनोखी जल परिवहन सेवा (India’s first water transport service) के बारे में जानने की कोशिस करेंगे।
उबर ने 2 दिसंबर 2024, को अपनी पहली जल परिवहन सेवा (India’s first water transport service) ‘उबर शिकारा (Uber Shikara)’ की शुरुआत की। यह सेवा एशिया में अपनी तरह की पहली जल परिवहन सेवा है। श्रीनगर की डल झील पर स्थित इस सेवा का उद्देश्य पर्यटकों (tourist) को पारंपरिक शिकारा सवारी का आनंद नई तकनीक के माध्यम से प्रदान किया जाय। इस सेवा की खासियत यह है कि पर्यटक(tourist) उबर एप के माध्यम से शिकारा बुक कर सकते हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की मोलभाव करने की जरुरत नहीं होगी होगी।
शिकारा कश्मीर का एक प्रमुख प्रतीक है। यह एक लकड़ी की नाव होती है, जो डल झील और अन्य जल निकायों में यातायात के लिए उपयोग की जाती है। पर्यटकों के लिए यह सवारी न केवल एक आरामदायक यात्रा होती है, बल्कि कश्मीर की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ा एक अनुभव भी होता है और जो पर्यटकों के लिए अनोखा और यादगार अनुभव होता है।
उबर शिकारा (Uber Shikara ) सेवा के तहत, हर शिकारा में चार पर्यटक सवार हो सकते हैं और इनकी यात्रा की अवधि एक घंटा होती है। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहती है। उबर एप के जरिए पर्यटक 12 घंटे पहले और 15 दिनों तक के लिए अपनी शिकारा यात्रा की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, इस सेवा में बुकिंग के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता, और सभी शुल्क सीधे शिकारा ऑपरेटरों को मिलते हैं, जिससे उन्हें एक स्थिर आय प्राप्त होती है।
शिकारा मालिकों के संघ के अनुसार, डल झील पर लगभग 4,000 शिकारे हैं, और उबर के साथ साझेदारी करने से उन्हें अपनी आय में स्थिरता और वृद्धि की उम्मीद है। उबर का यह कदम स्थानीय शिकारा ऑपरेटरों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है, क्योंकि इस पहल से उन्हें अधिक पर्यटकों तक पहुँचने का अवसर मिल रहा है, और पारंपरिक तरीके से होने वाली मोल-भाव की समस्या भी समाप्त हो गई है।
और यह भी पढ़ें- World Chess Championship 2024: गुकेश दोम्मराजू 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन बने
उबर शिकाराओं की शुरुआत को लेकर कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। उबर ने अपनी शुरुआत में सात शिकारे शामिल किए हैं, लेकिन इस सेवा के सफलता मिलने पर इसे और विस्तार देने की योजना है। उबर के अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर, शिकारा की संख्या बढ़ाई जाएगी और इसे पूरे डल झील क्षेत्र में फैलाया जाएगा।
और यह भी पढ़ें- Honeymoon Tourism: हनीमून के लिए बिना वीजा परफेक्ट है यह 7 जगह, जानिये उनके नाम
उबर शिकाराओं (Uber Shikara ) की शुरुआत कश्मीर की सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने का एक बेहतरीन उदाहरण है। कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर, मनोज सिन्हा ने इसे प्रौद्योगिकी और संस्कृति के बीच एक बेहतरीन मिलाजुला बताया है। उबर के इस कदम से कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को एक नया रूप मिलेगा और पर्यटकों को कश्मीर के अद्भुत दृश्य का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
और यह भी पढ़ें- एंटीबायोटिक्स(Antibiotics) का अति उपयोग: सार्वजनिक स्वास्थ्य पर गहराता ख़तरा
डल झील (Dal Lake) कश्मीर का एक प्रमुख और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। इसे “श्रीनगर का गहना” भी कहा जाता है, और यहाँ की खूबसूरती और शांतिपूर्ण वातावरण हमेशा पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह झील कश्मीर के सबसे बड़े जलाशयों में से एक है और इसका क्षेत्रफल लगभग 18 वर्ग किलोमीटर है। डल झील की किनारों पर स्थित मुग़ल बाग, नेहरू पार्क, निशात बाग, और शालीमार बाग जैसे स्थल इस झील के चारों ओर स्थित हैं।
उबर शिकाराओं (Uber Shikara ) के भविष्य के लिए सकारात्मक रुझान हैं। शिकारों के मालिकों और पर्यटकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर, उबर को विश्वास है कि यह सेवा समय के साथ और अधिक लोकप्रिय होगी। इस सेवा के द्वारा स्थानीय लोगों को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र (tourist place) को भी एक नया आयाम मिलेगा।
भारत में जल परिवहन सेवा (India’s first water transport service) का यह पहल, ‘उबर शिकारा (Uber Shikara )’, न केवल भारतीय पर्यटन क्षेत्र के लिए एक नया कदम है, बल्कि यह कश्मीर की सांस्कृतिक धरोहर को भी सम्मानित करने में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। पर्यटकों को आसानी से शिकारा सवारी का अनुभव प्रदान करने वाली यह सेवा, उबर द्वारा प्रदत्त तकनीकी सुविधा (Uber launches Asia’s first shikara ride) के साथ स्थानीय समुदाय की मदद करने में सफल होगी। उबर शिकाराएं (Uber Shikara ) न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय शिकारा मालिकों की आय में भी स्थिरता लाने में मददगार साबित होगी ।
इस तरह उबर(uber) द्वारा सुरु किया गया यह योजना और प्रयास बहुत ही सराहनीय है क्योंकि जम्मू और श्रीनगर के पर्यटन छेत्र में बढ़ावा होगा और स्थानीय लोगों के आय में बढ़ोतरी होगी और विकाश होगा।
Miss Universe 2025 Winner: थाईलैंड के खूबसूरत शहर नॉनथाबुरी में स्थित Impact Challenger Hall में…
CS Academy hosted its much-anticipated Entrepreneur Fete earlier this month across both its CBSE and…
Hey beauty fam, brace yourselves! The Nykaa Pink Friday Sale is back, bigger and bolder…
Established under a strategic collaboration between Starbucks Coffee Company & Tata Starbucks, the FSP aims…
The financial sector plays a crucial role in supporting India’s growth story. As the economy…
ASBL, a leading name in creating future-forward living spaces, has partnered with NrityaPriya Dance Academy…