Grandmaster Koneru Humpy
भारत में शतरंज खिलाड़ियों के लिए 2024 एक ऐतिहासिक साल रहा है। पहले डी. गुकेश ने विश्व स्तर पर Chess Champion हासिल की और अब वापस एक और भारतीय चैस चैंपियन महिला – Grandmaster Koneru Humpy ने यह कमल कर दिखाया है। भारतीय ग्रैंड मास्टर कोनेरु हम्पी (Koneru Humpy) ने दूसरी बार अमेरिका में आयोजित World Rapid Chess Championship 2024 का ख़िताब जीता है। न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट पर आयोजित 11वें राउंड में उन्होंने इंडोनेशिया की इरेन करिश्मा सुकंदर को 8.5 पॉइंट्स से हराकर यह ख़िताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं हैं। हम्पी ने छह साल की उम्र से चैस खेलना शुरू कर दिया था और वह 16 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने में कामयाब रहीं।
और इसे भी पढ़े- Antara Cruises: मार्च 2025 से Sundarban की 5 दिवसीय एक शानदार यात्रा को सुरु करने जा रही है
कोनेरु हम्पी (Koneru Humpy) का जन्म 31 मार्च 1987 को विजयवाड़ा में हुआ था। हम्पी आंध्रप्रदेश की एक भारतीय शतरंज खिलाड़ियों में से एक हैं। वह दुनिया की सबसे कम उम्र की ग्रैंडमास्टर में से एक हैं और यह उपलब्धि उन्होंने सन 2002 में 15 साल की उम्र में प्राप्त की थी। इसके साथ ही हम्पी पुरुषों का ग्रैंडमास्टर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। वर्तमान समय में उनकी उम्र 37 साल है। हम्पी ने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में आयोजित इसी प्रतियोगिता में खिताब को जीता था।
हालाँकि जानकारी के लिए यह बता दें कि शादी के बाद उन्होंने कुछ समय के बाद वापस खेल की शुरुआत करते हुवे इस खिताब को अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ, वह चीन की जू वेनजुन के बाद ऐसी दूसरी खिलाड़ी रही हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में दो बार खिताब जीता है।
Grandmaster Koneru Humpy का व्यक्तिगत जीवन:
चैस चैंपियन कोनेरू हम्पी के पिता का नाम कोनेरु अशोक (रसायन विज्ञान के व्याख्याता) एवं माता का नाम कोनेरु लता है। उनके पिता ने कोनेरू का नाम “हम्पी” रखा जो कि अंग्रेज़ी के शब्द चैंपियन से बना है। उनके पिता ने उन्हें केमिस्ट्री पढ़ाना छोड़कर शतरंज की ट्रेनिंग देना प्रारंभ कर दिया था। ईएलओ रेटिंग (ELO Rating) बढ़ाने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेना आवश्यक था। कोनेरू हम्पी ने 2006 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ONGC (तेल और प्राकृतिक गैस निगम) के साथ नौकरी करना शुरू किया और बदले में कंपनी उनकी यात्रा का खर्च उठाती थी।
सन 2024 में हम्पी की शादी दसारी अनवेश से हो गई और उन्हें खेल से ब्रेक लेना पड़ा। इस कारण से उन्हें क्लासिकल वर्ल्ड चैम्पियनशिप और वर्ल्ड रैपिड चैम्पियनशिप में हार का सामना करना पड़ा था, परंतु फिर अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वह वापस 2019 में मास्को में वर्ल्ड रैपिड चेस चैम्पियनशिप को जीतने में कामयाब रही।
और इसे भी पढ़े- Most Beautiful Tourist Destination 2024: टॉप आकर्षक शहरों की लिस्ट Euromonitor International ने जारी किया
Grandmaster Koneru Humpy का करियर और प्रदर्शन:
कोनेरू हम्पी के करियर की बात की जाये तो वह वर्ष 1996 में राष्ट्रीय चैंपियन बन गयी थीं। इसके पश्चात उन्होंने तीन गोल्ड मेडल जीते- 1997 (अंडर-10 गर्ल्स), 1998 (अंडर-12 गर्ल्स) और 2000 (अंडर-14 गर्ल्स)। वह सिर्फ लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि लड़कों के साथ भी खेलने में समर्थ थीं। इसी वजह से सन 1999 में एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप का अवार्ड जीतने में कामयाब रही थीं।
Grandmaster Koneru Humpy के द्वारा हासिल की गई प्रमुख खिताब और पदक:
उनके द्वारा हासिल की गई प्रमुख खिताब और पदक: •
उन्हें कई सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया, जो इस प्रकार हैं:
और इसे भी पढ़े- Solos AirGo Vision Smart Glasses: ChatGPT 4 के साथ आ गया दुनिया का पहला AI-Powered Glass
Grandmaster Koneru Humpy ने World Rapid Chess Championship 2024 का जो ख़िताब अपने नाम किया है, यह वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है। मगर यह कहा जाता है न, जीवन में सफलता के लिए हमेशा कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, खासकर तब जब एक महिला की बात हो। शतरंज खेल में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे – सामाजिक दबाव, संसाधनों की कमी, पुरुष प्रधान वातावरण, घरेलू जिम्मेदारियां आदि। बचपन से ही Chess Champion कोनेरू हम्पी को इन सभी चुनौतियों का डटकर सामना करना पड़ा था। उन्होंने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से अपने जीवन के इस सर्वोच्च शिखर को हासिल किया है।
और इसे भी पढ़े- India’s first water transport service: 7 Uber Shikara अब श्रीनगर के डल झील पर पर्यटकों के लिए शुरू की
Miss Universe 2025 Winner: थाईलैंड के खूबसूरत शहर नॉनथाबुरी में स्थित Impact Challenger Hall में…
CS Academy hosted its much-anticipated Entrepreneur Fete earlier this month across both its CBSE and…
Hey beauty fam, brace yourselves! The Nykaa Pink Friday Sale is back, bigger and bolder…
Established under a strategic collaboration between Starbucks Coffee Company & Tata Starbucks, the FSP aims…
The financial sector plays a crucial role in supporting India’s growth story. As the economy…
ASBL, a leading name in creating future-forward living spaces, has partnered with NrityaPriya Dance Academy…