Manoj Kumar Death
Manoj Kumar Death: साथियों, आपने कई मशहूर फिल्में जैसे -” रोटी कपड़ा और मकान“और “क्रांति” तो ज़रूर देखी होंगी। क्या आप जानते हैं उस फिल्म में कौन से अभिनेता ने कार्य कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी? साथियों, बड़े दुख की बात है कि इस मशहूर फिल्म (Manoj Kumar movies) में कार्य करने वाले अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कार्य कर कई यादें हमारे बीच छोड़ दी हैं।
मनोज कुमार ने न सिर्फ सिनेमा जगत में एक नई दिशा देने में योगदान दिया है, बल्कि साथ ही भारतीय वासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना भी जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके 87 वर्ष (Manoj Kumar age) की आयु में निधन से फिल्म जगत को गहरा सदमा पहुंचा है और देश ने एक महान कलाकार के रूप में मनोज कुमार को खो (Manoj Kumar died) दिया है। आइए, इस लेख के माध्यम से उनके बारे में विस्तृत जानकारी (Manoj Kumar biography) प्रदान करते हैं।
हिंदी सिनेमा के उच्च स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का आज दिनांक ०४ अप्रैल २०२५ को सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन (Manoj Kumar Died) हो गया है। साथियों, उनकी मृत्यु की वजह के बारे में बताया जाए तो यह मृत्यु लंबे समय से चल रही हृदय संबंधी समस्याओं की वजह से हुई है।
उनकी मृत्यु की एक दूसरी वजह लिवर सिरोसिस (Liver Disease) भी बताया गया है, और मीडिया द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार सिनेमा जगत के महसुर भारत कुमार – मनोज कुमार 21 फरवरी से ही अस्पताल में भर्ती थे। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया को बताया है कि मनोज कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार, 5 अप्रैल को होगा।
मनोज कुमार ने अपने करियर में ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम‘ जैसी कई यादगार फिल्मों (Manoj Kumar movies) के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों को बड़े पर्दे पर लाने में कामयाबी हासिल की है। इसी कारण से भारतीय सिनेमा में देशभक्ति का पर्याय बने मनोज कुमार, जिन्हें प्यार से ‘भारत कुमार‘ भी कहा जाता था जो की यह उनको सम्मान के रूप में उपाधि दिया गया था ।
मनोज कुमार को सर्वोच्च भारतीय सम्मानों जैसे पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। क्या आप जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उनका प्रारंभिक जीवन कैसा रहा? यदि नहीं, तो आइए जानते हैं।
साथियों, क्या आप जानते हैं मनोज कुमार का असली नाम मनोज कुमार (Manoj Kumar biography) नहीं था, बल्कि हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था। मनोज कुमार नाम उनकी फिल्म देशभक्ति से संबंधित है। इस लोकप्रिय डायरेक्टर का जन्म 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनेता, निर्देशक, लेखक, गीतकार, प्रोड्यूसर और संपादक के रूप में कार्य किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वे देशभक्ति फिल्मों के लिए काफी जाने जाते थे। उनके द्वारा फ़िल्मी दुनिया के अलावा भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में भी भूमिका निभाई थी।
साथियों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनोज कुमार(Manoj Kumar biography) पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं। उनका जन्म, जैसा कि बताया गया, एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) हुआ था, परंतु विभाजन के दौरान जब वे 10 वर्ष की आयु में थे, तो वे अपने परिवार के साथ जंडियाला शेर खान से दिल्ली आ गए थे। मनोज कुमार ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली से बी.ए. की पढ़ाई पूरी की थी। कम उम्र में वे दिलीप कुमार, अशोक कुमार और कामिनी कौशल से प्रभावित हुए थे।
इसे भी पढ़ें : Meet RBI New Deputy Governor: जानिए कौन हैं RBI 2025 की नई डिप्टी गवर्नर Poonam Gupta?
मनोज कुमार द्वारा सन 1957 में फिल्म फैशन से शुरुआत की गई थी, परंतु इतना खास रिजल्ट नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने सन 1964 तक कई फिल्मों में कार्य किया, परंतु कोई हिट रही और कोई नहीं। इसके बाद सन 1965 में ‘शहीद’ फिल्म बनाई, जो कि देशभक्ति पर आधारित थी। यह फिल्म उनकी हिट फिल्मों में से एक रही थी। इसके अलावा ‘हिमालय की गोद में‘, ‘गुमनाम‘, 1966 में ‘दो बदन‘ और ‘सावन की घटा‘।
प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आग्रह पर ‘उपकार’ (1967) (ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर) बनाई, जो कि उस समय दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। मनोज कुमार (Manoj Kumar Biography) का “मेरे देश की धरती” गीत आज भी काफी पसंद किया जाता है। साथियों, सन 1995 में ‘मैदान-ए-जंग’ बनाने के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। इसके पश्चात उन्होंने सन 2004 में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
मनोज कुमार द्वारा अभिनेता, निर्देशक और एडिटर के रूप में कई फिल्मों (Manoj Kumar movies) में कार्य किया गया है, जिनकी सूची इस प्रकार है:
87 वर्ष(Manoj Kumar Age) की आयु में मृत्यु को प्राप्त होने वाले जाने-माने प्रसिद्ध डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को कई सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:
🏅 नागरिक सम्मान (Civilian Award)
🏆 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards)
🏛️ राज्य सरकार के सम्मान (State Honours)
🥇 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (Filmfare Awards)
🎤 बीएफजेए (BFJA) पुरस्कार
🌟 अन्य प्रमुख सम्मान (Other Major Awards)
🛣️ विशेष सम्मान
महान अभिनेता मनोज कुमार जी के आज आकस्मित निधन पर उनको चाहने वाले शोक संतप्त है और दुखी मन से अपनी वेदना प्रकट कर रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री में तो एक शोक की लहार व्याप्त हो गई है। सभी लोग नेता से अभिनेता तक अपनी संवेदना अपने प्रिय अभिनेता के सम्मान में व्यक्त कर रहें हैं यहाँ तक प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी भी ने ट्विटर पर मनोज कुमार जी के सम्मान में अपनी संवेदना व्यक्त किये हैं। एक तरह से भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और देशभक्ति की गहरी भावना के सम्मान में, कई राजनीतिक और फ़िल्मी हस्तियों ने उनकी मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
वास्तव में मनोज कुमार जी सभी के चहेता अभिनेता थे उनका सभी के दिलों में जो इमेज है वह एक राष्ट्र भक्त अभिनेता के रूप में इसलिए सभी उनको प्यार से भारत कुमार कहते थे। ईश्वर हम सभी के इस प्रिय अभिनेता को अपने चरणों में जगह दे और शान्ति प्रदान करें। सुबह टाइम्स और सुबह टाइम्स के सभी टीम मेंबर्स के तरफ भारी मन से उनके इस आकस्मित मृत्यु पर दुःख संवेदना व्यक्त करती है।
इसे भी पढ़ें- First Copy Teaser: First Copy का टीज़र अप्रैल 2025 को हुआ Release, जानिए कब होगी Wonderful Web Series रिलीज़।
साथियों, क्या इन मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के निधन(Manoj Kumar Death) पर आप भी दुखी महसूस कर रहे हैं?साथियो, मनोज कुमार की जीवनी (Manoj Kumar Biography) काफी प्रेरणादायक है।आपने प्रसिद्ध अभिनेता की कौन-कौन सी फिल्में (Manoj Kumar movies) देखी हैं और कौन सा लोकप्रिय गीत सुना है ।
हमें एक चीज पर ध्यान देना चाहिए कि मनोज कुमार की उम्र (Manoj Kumar Age) भले ही बढ़ती गई, लेकिन उनके विचार और सिनेमा की सोच हमेशा युवा की तरह बनी रही। आज जब खबर आई है कि मनोज कुमार का निधन हो गया (Manoj Kumar Died), तो यह सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि एक विचार, एक भावना और एक युग का अंत भी है। उनका नाम, उनका काम, और उनका आदर्श हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगा।
Reproductive Genomics COE launched at MAHE in partnership with Anderson Diagnostics to strengthen prenatal testing,…
SHIFT 2025 is Jaipur’s ultimate creative festival, celebrating arts, crafts, culture, comedy, music and hands-on…
SRM University-AP has been recognised as a QS I-GAUGE Institution of Happiness 2025–26, highlighting its…
Children and Climate 2025, organised by Terre des hommes India, brought together policymakers and experts…
ARCH College of Design & Business marked a strong presence at the 25th Global CII…
Toyow TTN token has been listed on CoinDCX, reinforcing India’s position in the global real-world…